{"_id":"66b91fa7bb6e1b3707080e38","slug":"santkabirnagar-news-even-after-eight-years-there-is-no-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119090-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आठ साल बाद भी पीएचसी हरिहरपुर जाने वाले के लिए सड़क नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आठ साल बाद भी पीएचसी हरिहरपुर जाने वाले के लिए सड़क नहीं
Mon, 12 Aug 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर में पीएचसी संचालित हुए करीब आठ साल बीत गया, लेकिन अब तक अस्पताल जाने के लिए सड़क का निर्माण नहीं हो सका। इससे इलाज के लिए अस्पताल आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
हर व्यक्ति को उसके आसपास चिकित्सा सुविधा मिलने में आसानी हो सके, इसके लिए सरकार ने स्थानीय स्तर पर अस्पतालों का संचालन शुरू किया। इस क्रम में करीब आठ साल पहले हरिहरपुर में पीएचसी का संचालन शुरू हुआ। लेकिन, अब तक अस्पताल तक जाने के लिए सड़क का निर्माण नहीं हो सका। बारिश के चलते चकरोड पर पानी भर जाने से मरीजों को अस्पताल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन भरे चकराेड से बाइक और चार पहिया वाहन अस्पताल नहीं पहुंच सकते हैं। अस्पताल पर नगर पंचायत हरिहरपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोग इलाज कराने आते हैं। अस्पताल पहुंचे मरीज रामधनी, कृपाशंकर, अनिरुद्ध आदि लोगों ने बताया कि बारिश में अस्पताल आना काफी मुश्किल भरा है। अस्पताल आने के लिए पैदल जाना पड़ता है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने अस्पताल तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण की मांग की है।