फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Electricity: Low voltage and faults are increasing the problems of consumers.

बिजली : लो वोल्टेज और फाॅल्ट बढ़ा रहा उपभोक्ताओं की मुसीबत

Mon, 12 Aug 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 Aug 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Electricity: Low voltage and faults are increasing the problems of consumers.
संतकबीरनगर। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इस बीच लो-वोल्टेज और लोकल फॉल्ट ने उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ा दी है। शहर में जहां एबी केबल लगाने के लिए दिन में बिजली की कटौती की जा रही है, वहीं आपूर्ति होने पर लो-वोल्टेज और बिजली की आवाजाही से परेशानी और बढ़ गई है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में छह घंटे की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं का सुख-चैन छिन गया है। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। कभी केबल ब्लास्ट के कारण दिक्कत आ रही है, तो कभी लो- वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इस समय शहर में जर्जर तार बदलकर एबी केबल लगाए जा रहे हैं, जिसके कारण दिन में बिजली की कटौती की जा रही है। इसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लो-वोल्टेज की समस्या के चलते पंखा, कूलर रेंग कर चल रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं को दिन का चैन और रात की नींद प्रभावित हो रही है। शहर के सरौली, बड़गो, मैलानी, मेंहदावल बाईपास, बरई टोला आदि क्षेत्रों में समस्या बनी हुई हैं। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में छह घंटे की कटौती की जा रही है। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

000000000000000000
शहर में एक तो केबल बदलने के लिए कटौती की जा रही है। ऊपर से बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार, नेदुला
0000000000000000000000
शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहद खराब हो गई है। कभी लोकल फाॅल्ट के कारण सप्लाई बाधित हो रही है तो कभी केबल ब्लास्ट हो जा रहा है। लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

अजीत कुमार, गोलाबाजार

बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जहां पर लोकल फाॅल्ट हो रहा है, वहां कर्मियों को भेजकर तत्काल ठीक कराया जा रहा है। केबल के तार बदलने के बाद लो-वोल्टेज की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
केएन शुक्ल- एसडीओ खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed