फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Santkabirnagar News: Cloudy throughout the day, relief from humid heat

Sant Kabir Nagar News: दिनभर छाए रहे बादल, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Mon, 12 Aug 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 Aug 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Santkabirnagar News: Cloudy throughout the day, relief from humid heat
संतकबीरनगर। पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। रविवार को पारा एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। इस रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, बारिश नहीं हुई हैं फिर भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

वर्तमान में मानसून सक्रिय है और पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। रविवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर बारिश के आसार बने रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। लोग रोजमर्रा की जरूरी सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। दिनभर शहर में चहल-पहल बनी रही। शहर के निवासी प्रदीप कुमार, महेश गुप्ता आदि ने कहा कि मौसम में नरमी से राहत मिली है। लोग खरीदारी के लिए भी निकल रहे हैं।
विज्ञापन

00000000000000000000
मानसून सक्रिय है और अभी एक सप्ताह तक बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। साथ ही धान की फसल को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed