{"_id":"66b91be83a959d55420ce188","slug":"santkabirnagar-news-10-robbers-caught-looted-items-including-bike-recovered-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119094-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 10 लुटेरे पकड़े गए, बाइक समेत लूट का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 10 लुटेरे पकड़े गए, बाइक समेत लूट का सामान बरामद
Mon, 12 Aug 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने 20 जुलाई को हुई लूट के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बाइक समेत लूट के सामान को बरामद किया है। एसपी सत्यजीत गुप्त ने पुलिस लाइन में लूट की घटना का खुलासा किया।
एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि 21 जुलाई को मंझरिया निवासी संदीप कुमार सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह ने सूचना दी कि 20 जुलाई को रात साढ़े आठ बजे गांव से शहर वाले घर के लिए निकले थे। जैसे ही अपनी बाइक से बंगला ताल के पहले चांद मुरादाबादी ढाबा के पांच पहुंचे थे कि पीछे से तीन बाइक से कुछ लोग आए और आगे से गाड़ी खड़ा करके मारपीट करते हुए बाइक की चाभी निकाल ली। साथ ही गले की चेन व मोबाइल छीन लिया। इस मामले में केस दर्ज हुआ। कोतवाली पुलिस, एसओजी को घटना के अनावरण के लिए लगाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने रविवार को श्मशान घाट के पास से तीन बाइक पर सवार सात लोगों को हिरासत में लिया। इसमें दीपक गौड़ पुत्र मोहन लाल गौड़ निवासी ग्राम बघौड़ा थाना धनघटा, ओमवीर पुत्र गंगाराम हारा पट्टी थाना बखिरा, आकाश गड़सरपार, शुभम कुमार पुत्र अशोक कुमार आर्या बरईपार, सलमान पुत्र नाजिम अली मंझरिया, शेषनाथ त्रिपाठी उर्फ सूरज सोनखर थाना मुंडेरवा, राकेश गुप्ता पुत्र भोला प्रसाद पड़रिया कोतवाली के रूप में हुई। इसके पास से तीन बाइक, मोबाइल सेट, आधार कार्ड, 44,200 रुपये नकद (लूटे गए चैन को बेचने के बाद कीमत) व जामा तलाशी के पांच मोबाइल सेट बरामद हुआ।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 20 जुलाई को दीपक, ओमवीर, आकाश, शुभम कुमार, सलमान, शेषनाथ त्रिपाठी व राकेश गुप्ता ने बाइक से चांद मुरादाबादी ढाबा के पास से एक व्यक्ति को रोककर उनकी बाइक की चाभी निकालकर उस व्यक्ति को मारपीट कर गले से सोने की चेन तथा मोबाइल सेट छीनकर भाग गए थे। सोने की चेन को अपने अन्य तीन साथी सेराज अली व प्रदीप वर्मा तथा विकास पाटिल पुत्र भीमराव को बेचने के लिए दे दिया था। इसमें विकास पाटिल ने दुकान पर उक्त सोने की चेन को गलाकर सिराज के नाम पर कागजात तैयार कर किसी अन्य ज्वैलर्स को 65000 रुपये में बेच दिया। जिसमें से सेराज अली, प्रदीप वर्मा व विकास पाटिल ने इस काम के लिए 4000 रुपये लिए तथा शेष 61000 रुपये सात लोगों के बीच बराबर बांट लिए गए। एसपी ने बताया कि सभी को न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।