फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   santkabirnagar independance day news

स्वतंत्रता दिवस पर एकजुटता का लिया संकल्प

Sun, 16 Aug 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
santkabirnagar independance day news
कलेट्रेट में तिरंगे को सलामी देते डीएम। - फोटो : KHALILABAD
स्वतंत्रता दिवस पर एकजुटता का लिया संकल्प
विज्ञापन

- सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार प्रभात फेरी नहीं निकाली गई। सुबह नौ बजे कलेक्ट्रेट समेत सभी भवनों पर ध्वजारोहण हुआ। लोगों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और शहीदों को नमन किया। इसके बाद राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया।
कलेक्ट्रेट भवन पर डीएम रवीश गुप्त ने सुबह नौ बजे सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया। इसी तरह पुलिस लाइंस में एसपी ब्रजेश कुमार, जिला न्यायालय में जिला जज महफूज अली, विकास भवन में सीडीओ अतुल मिश्र, डीआईओएस कार्यालय पर गिरीश कुमार सिंह, जिला चिकित्सालय पर सीएमओ डॉक्टर हरगोविंद सिंह, बीएसए कार्यालय पर सत्येंद्र कुमार सिंह, नगर पालिका खलीलाबाद में चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, तहसील खलीलाबाद में एसडीएम राजनारायण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

जिले के स्कूल और कॉलेजों में भी ध्वजारोहण किया गया। एचआरपीजी कॉलेज पर प्राचार्य डॉक्टर मंजू मिश्रा, एचआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या आशा यादव, राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर एचपी शाही, शुभी देवी महिला महाविद्यालय, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी और जीपीएस महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने झंडारोहण किया। जीआर एकेडमी में संरक्षक घनश्याम तिवारी, रेखा प्रसाद संकटा प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या श्रीमती रंजीता, एसएन पब्लिक स्कूल खलीलाबाद में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार, खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ. विवेक खन्ना, कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, गन्ना विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाजपा के प्रदेश मंत्री त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रवीश गुप्त की अध्यक्षता में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि आजादी से अब तक हमने क्या पाया इस पर आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, अशिक्षा और भ्रष्टाचार में सुधार लाना ही हमारा मकसद होना चाहिए। उधर वन विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइंस में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अस्पताल में मरीजों में फल का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed