फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sant Kabir Nagar: Two people, including the district minister of Hiuva, were shot in the enmity, the former head's son was accused

संत कबीर नगर: रंजिश में हियुवा के जिलामंत्री समेत दो लोगों को मारी गोली, पूर्व प्रधान के बेटे पर आरोप

Sun, 26 Dec 2021 10:36 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीर नगर
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीर नगर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 26 Dec 2021 10:36 PM IST
सार

दसावां गांव निवासी 33 वर्षीय संजय चौहान हियुवा के जिला मंत्री हैx। वह गांव के 26 वर्षीय सुरेश चौहान के साथ रविवार को दशरथ यादव के यहां श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में गए थे। दोनों लोग भोजन करके घर लौट रहे थे तभी आरोपियों ने घात लगाकर उनपर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Sant Kabir Nagar: Two people, including the district minister of Hiuva, were shot in the enmity, the former head's son was accused
घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोग व घायलों को ले जाती एम्बुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुधारा क्षेत्र के दसावां गांव में रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर हियुवा के जिला मंत्री समेत दो लोगों को गोली मार दी गई। गोली हियुवा के जिला मंत्री के बाएं कंधे और दाहिनी आंख के पास और दूसरे युवक के दाहिने हाथ की हथेली में लगी है। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोली मारने का आरोप गांव के पूर्व प्रधान के बेटे पर लगा है। पुलिस ने पूर्व प्रधान के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


दसावां गांव निवासी 33 वर्षीय संजय चौहान हियुवा के जिला मंत्री हैx। वह गांव के 26 वर्षीय सुरेश चौहान के साथ रविवार को दशरथ यादव के यहां श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में गए थे। दोनों लोग भोजन करके घर लौट रहे थे। रात पौने आठ बजे के करीब गांव के बाहर पूरब पुलिया के पास दोनों लोग पहुंचे ही थे, तभी एक युवक ने कट्टे से हियुवा के जिलामंत्री पर फायर कर दिया। गोली हियुवा के जिलामंत्री संजय चौहान के बाएं कंधे और दाहिनी आंख के पास गोली लगी। जबकि सुरेश चौहान को दाहिने हाथ की कलाई में गोली लगी।

विज्ञापन

घटना में घायल होकर दोनों लोग तड़पने लगे। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसओ सर्वेश राय अपने सहयोगी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इधर सूचना पर एएसपी और सीओ भी जिला अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

चुनावी रंजिश में मारी है गोली

एसओ सर्वेश राय ने बताया कि घायल संजय चौहान का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान के बेटे शब्बीर ने गोली मारी है। डेढ़ साल पूर्व दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस मामले में भी मुकदमा भी दर्ज कराए थे। वैसे अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पुरानी रंजिश में दसावां के पूर्व प्रधान के बेटे शब्बीर ने संजय चौहान और सुरेश चौहान को गोली मारी है। घटना के मुख्य आरोपी शब्बीर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसका दूसरा साथी भाग गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस मामले में जैसे ही तहरीर मिलेगी, वैसे ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पार्टी नेताओं ने की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

हियुवा के जिलाध्यक्ष टुनटुन राय, जिला प्रभारी आनंद शंकर पाठक, जिला महामंत्री राजू उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौबे घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंच गए और जानकारी जुटाई। हियुवा के जिलाध्यक्ष टुनटुन राय ने बताया कि प्रधानी के चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटे शब्बीर ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर हियुव के जिला मंत्री संजय चौहान और सुरेश चौहान को गोली मार दी। मुख्य आरोपी शब्बीर को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस सख्ती से कार्रवाई करें, अन्यथा हियुवा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी शब्बीर को पुलिस ने पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। घायल संजय चौहान ने घटना में कुछ और लोगों के शामिल होने की बात बताई है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजवा दिया गया है। तहरीर प्राप्त होते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed