{"_id":"5ef62d318ebc3e42be64e6ea","slug":"samajwadi-protest-khalilabad-news-gkp3560620153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -52
पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में सपा का प्रदर्शन
केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही मूल्यवृद्धि से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मूल्यों में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही वृद्धि से लोग परेशान हैं। देश में किसान, मजदूर, बुनकर, ट्रांसपोर्टर आदि परेशान हैं। प्रवासी मजदूरों को राशन किट नहीं दिया जा रहा है। वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय कहा कि भाजपा सरकार किसान, व्यापारी व मजदूर विरोधी है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि से आम जनता की कमर तोड़ दी है।
जिला उपाध्यक्ष केडी यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हालात बद से बदतर हो गए हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहासा वृद्धि कर सरकार ने किसान, व्यापारी व आम जनमानस सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। सरकार ने इस वृद्धि को वापस लेना होगा। पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, रामदरस यादव, आलोक यादव सोनू, बादल यादव, कोमल यादव, लाल बहादुर यादव, फारूख खान, रमेश यादव, शैलेंद्र यादव, श्याम जी विश्वकर्मा, मोहम्मद अहमद, रामनारायण यादव, राजेंद्र यादव, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।