फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   salary stop of 781 principals

781 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन

Sat, 27 Aug 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
salary stop of 781 principals
781 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन
विज्ञापन

- परिषदीय विद्यालयों में हुए पौधरोपण की जियो टैगिंग नहीं करने पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में हुए पौधरोपण की जियो टैगिंग न करना प्रधानाध्यापकों पर भारी पड़ गया। बीएसए ने जिले के 781 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया है और चेतावनी दी है कि जब तक जियो टैगिंग की रिपोर्ट नहीं देंगे तब तक वेतन बहाल नहीं होगा। उधर, बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताई है और आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिले में 1,247 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 250 कंपोजिट, 805 प्राथमिक और 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में पांच जुलाई को 66,000 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला था। विद्यालयों में शिक्षकों जो पौधे रोपित किए थे उसकी जियो टैगिंग करने के निर्देश बीएसए कार्यालय ने दिए थे।
विज्ञापन

बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के मात्र 466 विद्यालयों ने जियो टैगिंग की है, जबकि 781 विद्यालयों ने जियो टैगिंग नहीं की है। जो कि उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि जियो टैगिंग न करने वाले 781 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया गया है। यह वेतन तब तक जारी नहीं होगा जब तक प्रधानाध्यापक जियो टैगिंग कर रिपोर्ट नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर विद्यालयों पर नेटवर्क की समस्या रहती है, जियो टैगिंग में सर्वर डाउन होने के कारण बहुत सारे विद्यालयों में यह कार्य नहीं हो पाया है। किसी भी शिक्षक का वेतन बाधित किया जाना उचित नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो संगठन बीएसए कार्यालय पर धरने के लिए बाध्य होगा।
- नवीन त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राज्य शैक्षिक महासंघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed