फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sai Brhra restoring power after 18 months

सई बड़हरा में 18 माह बाद बिजली आपूर्ति बहाल

Sun, 19 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 19 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sai Brhra restoring power after 18 months
पुलिस की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर से तार जोड़ा। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 रविवार को सई बड़हरा गांव में 18 माह बाद बिजली की  आपूर्ति बहाल हुई। बिजली कर्मियों ने पुलिस की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर से तार जोड़ा। आपूर्ति बहाल होने से गांव वालों ने खुशी जाहिर की। 
विज्ञापन

बघौली विकास खंड के सई बड़हरा गांव की घनी आबादी में काफी दिनों से ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। ट्रांसफार्मर स्थल को ग्रामीण अपनी जमीन बताकर अक्सर विवाद करते थे। फाल्ट होने अथवा जल जाने की स्थिति में ग्रामीण बिजली कर्मियों को ट्रांसफार्मर ठीक करने से मना करते थे। कई मर्तबा इसे लेकर मारपीट की नौबत उत्पन्न हो जाती थी। मामले के समाधान के लिए वर्तमान ग्राम प्रधान विनोद चंद्र ने प्रयास करते हुए बिजली विभाग के सहयोग से विवादित स्थल पर लगे हुए 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को हटवाकर प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थापित कराया। इसके साथ ही गांव में आपूर्ति बेहतर मिले 100 केवीए का एक अन्य ट्रांसफार्मर सई के दर्जी मोहल्ले में लगवाया। ग्राम प्रधान ने बताया विगत 10 जून को आपूर्ति बहाल करने के लिए लाइनमैन ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़ रहा था किन्तु ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। इस मामले में लाइनमैन ने ग्रामीणों पर केस भी दर्ज कराया था। प्रभारी अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव ने बताया विगत 10 जून के विवाद को देखते हुए गांव में कोई भी बिजली कर्मी जाने को तैयार नही था। ग्राम प्रधान विनोद चंद्र द्वारा जिम्मेदारी लेने पर एसओ दिनेश यादव ने चौकी इंचार्ज आरके पांडेय के साथ एक दर्जन से अधिक की संख्या में पुलिस बल मौके पर भेजा। पुलिस की मौजूदगी में 250 व 100 केवीए के दोनों ट्रांसफार्मरों से तार खींचकर गांव में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दिया गया है। 18 महीने बाद गांव में बिजली आने पर खुशी व जश्न का माहौल था। लोगों ने ग्राम प्रधान के इस प्रयास की सराहना की। एसडीओ परवेज अख्तर ने बताया कि बिजली आपूर्ति की बहाली में पांच घंटे से ज्यादा समय लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed