फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sahid's family awarded

शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

Wed, 01 Jun 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
sahid's family awarded
रसूलाबाद में बीएसएफ के अधिकारी ने शहीद की पत्नी को प्रमाण पत्र देते हुए।संवाद - फोटो : KHALILABAD
शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

- बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। बीएसएफ के 11वीं बटालियन लखनऊ के डिप्टी कमांडेंट दिनेश कुमार ने बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले दो शहीदों के परिजनों से मुलाकात किया। शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को सम्मानित किया।
डिप्टी कमांडेंट दिनेश कुमार ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के आरक्षी अशोक कुमार ने 19 अप्रैल 2004 को मणिपुर में आंतरिक सुरक्षा के दौरान आतंकियों से लोहा लिए। वे गोलीबारी में घायल होने के उपरांत देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इसी तरह मोहम्मदपुर कठार निवासी सीमा सुरक्षा बल के आरक्षी रामप्रताप 15 जनवरी 2001 को आंतरिक सुरक्षा के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए गोलीबारी में सीने में गोली लगने से घायल हो गए थे। बाद में उनकी जान चली। डिप्टी कमांडेंट दोनों शहीदों के गांव पहुंचे और उनके परिजनों को ‘ऑपरेशनल कैजुअल्टी सर्टिफिकेट’ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहीद के पिता ने रास्ते के लिए प्रशासन से लगाई गुहार
विकास खंड खलीलाबाद के रसूलाबाद निवासी शहीद अशोक यादव के पिता भगवान दास यादव ने बीएसएफ के अधिकारी व जिला प्रशासन से गांव में शहीद के घर तक रास्ता बनवाने के लिए गुहार लगाई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गांव में ही कुछ लोगों के द्वारा रास्ते को बनने नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए डीएम के द्वारा भी पूर्व में रास्ता बनाने का आश्वासन दिया गया था, जो अब तक नहीं पूरा हुआ। बरसात के मौसम में घर पर जाने वाला रास्ता पूरी तरह से कीचड़ व जलमग्न हो जाता है। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव ने कहा कि इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। गांव के कुछ लोगों के द्वारा व्यवधान उतपन्न करने से रास्ता बनवाने में दिक्कत हो रही है। शीघ्र ही इसका हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed