फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sagar lost his life after suffering an electric shock while working on the 'London Bridge' ride and plugging in another ride at the fair.

Sant Kabir Nagar News: लंदन ब्रिज झूले पर काम कर रहा था सागर, मेले में दूसरे झूले का लगा रहा था प्लग, करंट लगने से गई जान

Fri, 12 Jun 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sagar lost his life after suffering an electric shock while working on the 'London Bridge' ride and plugging in another ride at the fair.
खलीलाबाद में लगा जंपिंग झूला। संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एचआरपीजी कॉलेज के पास चल रही फन लैंड प्रदर्शनी में करंट लगने से कानपुर के एक युवक की बृहस्पतिवार की देर शाम मौत हो गई। प्रदर्शनी में युवक एक लंदन ब्रिज झूले पर काम कर रहा था। वह परिसर में लगे एक मिक्की माउस, बच्चों के सरकने वाले झूले में बिजली का प्लग लगाने चला गया था। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने संचालक पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। वहीं युवक की मौत के बाद प्रदर्शनी में सुरक्षा-व्यवस्था और रखरखाव पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

यहां 15 दिन पूर्व भी एक झूले में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे अचानक झूला रुक गया था। इसके बाद उस पर सवार लोगों को काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया। लोगों के अनुसार उस समय झूला करीब 100 फीट की ऊंचाई पर रुक गया था। झूले में सवार लोग आधे घंटे से अधिक समय तक हवा में फंसे रहे। बाद में तकनीकी टीम ने काफी मशक्कत के बाद सभी को नीचे उतारा था।
विज्ञापन

इसके बाद मेले में मौजूद लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे, लेकिन कुछ समय बाद फिर से झूले का संचालन शुरू कर दिया गया।
बृहस्पतिवार की शाम इसी प्रदर्शनी के एक जंपिंग झूले पर कार्यरत सागर पुत्र प्रेमचंद निवासी नौबस्ता, कानपुर नगर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे पहले अन्य कर्मियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी आयोजक कानपुर के मोहम्मद रईस ने बताया कि सागर परिसर में लगे एक मिकी माउस झूले का बिजली का प्लग लगा रहा था। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उधर पुलिस ने जिला अस्पताल से मेमो मिलने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली खलीलाबाद अपराध निरीक्षक विरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

----------------
सवालों के घेरे में मेले की सुरक्षा-व्यवस्था
फन लैंड प्रदर्शनी में करंट की चपेट में आने के बाद कर्मचारी की मौत के बाद सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि झूले का संचालन शुरू करने से पहले नियमित तकनीकी परीक्षण और विद्युत सुरक्षा की जांच अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। आयोजक मोहम्मद रईस ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से 20 मई से लेकर 10 जुलाई तक अनुमति मिलने के बाद मेला लगाया गया है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने संचालक पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बेटे की मौत के बाद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मायूस होकर परिजन शव लेकर कानपुर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed