फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sadhu's dead body found in roadside bushes, measles and measles recovered

Sant Kabir Nagar News: सड़क के किनारे झाड़ी में मिली साधु की लाश, खसरा-खतौनी बरामद

Tue, 18 Jun 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sadhu's dead body found in roadside bushes, measles and measles recovered
धनघटा। महुली क्षेत्र के कोनी गांव निवासी एक साधु का शव दिकतौली गांव के पास सड़क के किनारे मिला। साधु की साइकिल घटना स्थल पर न मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के निकट पुलिस को साधु का झोला मिला है। इसमें जमीन का खसरा खतौनी सहित अन्य अभिलेख बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर दिकतौली गांव के निकट सड़क के किनारे झाड़ झंखाड़ में वृद्ध का शव देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। वहीं जानकारी पर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कोनी गांव निवासी इन्द्रेश देवी पत्नी दयाशंकर सिंह पहुंचीं। मृतक की पहचान जेठ गिरजाशंकर सिंह (65) के रूप में की। इधर, सूचना पर इंस्पेक्टर सतीश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पत्नी की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी है। औलाद के रूप में एक बेटी रेनू है, जिसका विवाह हो चुका है। स्थानीय लोगों की माने तो गिरजाशंकर सिंह पच्चीस साल से घर नहीं गए हैं। गांव से लेकर क्षेत्र में साइकिल में कपड़े का झोला टांग कर घूमते रहते थे। कुछ लोग इस बात का कयास लगा रहे हैं कि किसी वाहन की चपेट में आ गए होंगे। शरीर पर चोट के निशान नहीं होने से इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed