{"_id":"6737892ebd56b8ac37091c28","slug":"rudra-remained-first-in-marathon-ravi-came-second-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123874-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मैराथन में रुद्र रहे अव्वल, रवि दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मैराथन में रुद्र रहे अव्वल, रवि दूसरे स्थान पर
Fri, 15 Nov 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 21 किमी मैराथन के साथ दोआबा महोत्सव की शुरुआत
- 93 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
धनघटा। तीन दिन तक चलने वाले हैंसर बाजार में आयोजित दोआबा महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को 21 किलोमीटर मैराथन प्रतियोगिता के साथ हुआ। दौड़ में रुद्र यादव प्रथम, रवि यादव द्वितीय और महेंद्र तीसरे स्थान पर रहे।
मैराथन दौड़ में 93 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ का शुभारंभ एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर किया। 21 किलोमीटर लंबी दौड़ में प्रतिभाग करने वाले एक दूसरे को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पर आने की कोशिश करते रहे। धनघटा से बसवारी गांव तक हुई लंबी दौड़ में बसवारी गांव निवासी रुद्र यादव प्रथम स्थान, रामपुर दक्षिणी निवासी रवि यादव द्वितीय स्थान और सरहरी निवासी महेंद्र और वैभव तीसरे स्थान पर रहे।
टॉप 10 में राहुल यादव, चंद्रमणि, विशाल कसौधन, सुदर्शन, विकाश, निखिल और शिवकुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र रहे ब्रिगेडियर रामचंद्र यादव
धनघटा। क्षेत्र के तुरकौलिया नायक गांव निवासी ब्रिगेडियर रामचंद्र यादव (55) मैराथन में पहुंचने के बाद अपने आप को रोक नहीं पाए। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ 21 किलोमीटर दौड़ लगाना जब शुरू किया तो देखने वाले देखते ही रह गए। ब्रिगेडियर को साथ में दौड़ता हुआ देखकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ता जाता था।