{"_id":"60d9fd728ebc3ebc8837f63f","slug":"rodays-bus-farjiwada-khalilabad-news-gkp399865468","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई में खुलासा, कागज पर दौड़ रही रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई में खुलासा, कागज पर दौड़ रही रोडवेज बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीआई में खुलासा, कागज पर दौड़ रही रोडवेज बस
- लोगों का आरोप- पिछले पांच साल से बसों का नहीं हो रहा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिहवा। कस्बे में बस्ती डिपो की रोडवेज बस का संचालन कागजों में ही हो रहा है। आरटीआई के तहत दिए गए जवाब में इसका खुलासा हुआ है। बस्ती रोडवेज ने जानकारी दी है कि कस्बे में रोडवेज का एक बस का संचालन दिसंबर 2020 से हो रहा है। जो बांसी, सिद्धार्थनगर होते हुए बस्ती चलती है। जबकि क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि कस्बे से पांच साल से एक भी बस का संचालन नहीं हो रहा है।
धर्मसिंहवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय केचुआखोर में कार्यरत शिक्षक नवीन त्रिपाठी ने दिसंबर 2020 में एआरएम कार्यालय बस्ती को जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत प्रार्थना पत्र देकर कस्बे में बस के संचालन होने के बारे में जानकारी मांगी थी। एआरएम कार्यालय से उन्हें जो सूचना दी गई, उसमें बताया गया कि आठ दिसंबर 2020 से बस्ती डिपो की बस का संचालन धर्मसिंहवा के लिए हो रहा है। वहीं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र कुमार पांडेय, कैलाश वर्मा, रामचंद्र शुक्ल, अजीत निषाद, राजेश पांडेय, गोपाल अग्रहरी, विपिन वर्मा, महेश वर्मा, प्रदीप वर्मा, मनोज शुक्ल, डाक्टर लालचंद मद्धेशिया, एकलाख अहमद ने बताया कि जनपद के उत्तरी छोर में स्थित धर्मसिंहवा कस्बे के लिए बस्ती डिपो की बस पहले चलती थी। पिछले पांच वर्षों से किसी भी बस का संचालन नहीं हो रहा है।
जबकि एआरएम आरपी सिंह का कहना है कि पूर्व में रोडवेज की बस धर्मसिंहवा तक संचालित होती रही है। लॉकडाउन में स्टॉप के रहने और खाने की व्यवस्था नहीं होने की वजह से समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही इस रूट पर बस के संचालन की व्यवस्था कराई जाएगी।