फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roadways buses will also operate from the district for the Magh Mela.

Sant Kabir Nagar News: माघ मेले के लिए जिले से भी चलेंंगी रोडवेज की बसें

Fri, 26 Dec 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will also operate from the district for the Magh Mela.
संतकबीरनगर। जनपद में परिवहन विभाग माघ मेले की तैयारी में जुट गया है। प्रयागराज में तीन जनवरी से माघ मेला लग रहा है। इसकी तैयारी तेजी से की जा रही है। जिले से भी परिवहन निगम की बसें प्रयागराज को जानी हैं। इसके लिये निगम की तरफ से भी जल्द रोस्टर जारी कर दिया जायेगा। जिसका अधिकारी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले से प्रयागराज व वाराणसी की सीधी बस सेवा परिवहन निगम ने बंद कर दिया था। माघ मेला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परिवहन निगम की तरफ से बसों का संचालन किया जाएगा। यहां से काफी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज माघ मेला में पहुंचते हैं। काफी लोग ऐसे हैं जो वहां पर पूरे माह चलने वाले मेला में महीने भर रहते हैं। प्रमुख पर्व पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती हैं। ऐसे में परिवहन निगम की नियमित बसों का संचालन होता है। अधिकारी भी अभी से ही श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो इस पर मंथन करने में जुटे हुए हैं। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि परिवहन निगम की तरफ से बसों का आवंटन होता है। उसके अनुसार स्थानीय स्तर पर व्यवस्था किया जाता है। प्रयागराज माघ मेला में जिले से जाने और आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका पूरा प्रबंध किया जा रहा है। निगम के अधिकारी और कर्मचारी लगातार संपर्क में हैं। जैसे ही आवंटन सूची मिलेगी उसके अनुरूप श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसका पूरा प्रबंध कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed