फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roads are in bad condition, drains are blocked and there is no provision for drinking water.

Sant Kabir Nagar News: सड़कें बदहाल, नालियां जाम व पेयजल का भी इंतजाम नहीं

Sat, 10 Feb 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Roads are in bad condition, drains are blocked and there is no provision for drinking water.
बगहिया पश्चिमी वार्ड में टूटी सड़क। संवाद
- बगहिया पश्चिमी वार्ड वे लोग झेल रही परेशानी
विज्ञापन


- लटकते बिजली के तार बने मुसीबत



संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के बगहिया पश्चिमी वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा है। वार्ड में सड़कें जहां बदहाल हैं वहीं नालियां जाम पड़ी हुई हैं। जिससे उठ रही दुर्गंध के चलते मोहल्लेवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी पालिका प्रशासन उदासीन है।



बगहिया पश्चिमी मोहल्ले की आबादी करीब तीन हजार है। मोहल्ले में आने-जाने के लिए बना मार्ग जगह-जगह टूट गया है और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। मोहल्ले से जुड़े क्षेत्र मोहद्दीनपुर को जोड़ने वाली सड़क भी बदहाल है। मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जिससे लोगों को हैंडपंपों के पानी के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। कुछ लोग डिब्बा बंद पानी मंगवाते हैं, जिस पर उन्हें प्रति माह करीब 600 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन


मोहल्ले में जल निकासी के लिए नालियां बनी हैं, लेकिन अधिकतर नालियां जाम पड़ी हैं। नालियां खुली होने से लोग कूड़ा कचरा नालियों में ही फेंक दे रहे हैं। इससे समस्या और बढ़ गई है। क्षेत्र के नई बसी बस्ती में अभी भी बांस-बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। तार आपस में उलझे हुए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बगहिया पश्चिमी वार्ड की सफाई व्यवस्था काफी लचर है। नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। इसके कारण नालियां जाम हो गई है। जिससे दुर्गंध उठ रही है और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है।



चंदन, निवासी, बगहिया पश्चिमी





मोहल्ले के नए बसे क्षेत्र में बांस-बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। तार भी आपस में उलझे हुए हैं। जिससे हल्की हवा चलने पर लोकल फाल्ट की समस्या हो रही है। साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं हैं।

भगत, निवासी, बगहिया पश्चिमी





मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में डिब्बा बंद पानी मंगाना पड़ता है। निकाय चुनाव के दौरान तमाम वादे किए गए थे, लेकिन अब कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सड़कें भी बदहाल है, जिसकी मरम्मत कराए जाने की जरूरत है।




महेश, निवासी, बगहिया पश्चिमी





मोहल्ले के विकास के लिए कई प्रस्ताव दिए गए हैं, जिसमें बगहिया चौराहे से कांशीराम आवास तक पिच रोड का निर्माण, वैष्णों देवी मंदिर के बगल में पार्क का निर्माण, डीह बाबा के स्थान पर बरात घर का निर्माण, पोखरे का सुंदरीकरण कार्य आदि शामिल है। इसके अलावा साफ-सफाई के साथ ही सड़कों की मरम्मत आदि के कार्य भी कराए जाने की तैयारी है।

मीरा देवी, सभासद, बगहिया पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed