फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   road construction soon

बारिश से खराब हुईं सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

Tue, 07 Sep 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
road construction soon
शहर की सड़क टूटी पड़ी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
बारिश से खराब हुईं सड़कें होंगी गड्ढामुक्त
विज्ञापन

- चिह्नित की जा रहीं बदहाल सड़कें, जल्द तैयार होगी कार्य योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बारिश के चलते शहर से लेकर गांव तक की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। इन सड़कों पर यात्रा करना मुश्किल हो गया है। इसको देखते हुए शासन के निर्देश पर खराब हुई सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के जरिए खराब हुई सड़कों को चिह्नित किया जा रहा है।

लगातार हुई बारिश व मेंहदावल और धनघटा क्षेत्र में बाढ़ की वजह से कई सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। खलीलाबाद में आजाद चौक से मेंहदावल बाईपास, विधियानी मोड से रेलवे स्टेशन, मुखसिलपुर रोड के ओवरब्रिज, खलीलाबाद-धनघटा मार्ग, खलीलाबाद से मेंहदावल मार्ग सहित तमाम सड़कें बदहाल हाल में है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी सड़कें उखड़ गईं हैं। इन सड़कों पर यात्रा करना मुश्किल हो गया है। साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस बीच शासन ने 15 सितंबर से जर्जर हो चुकी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सड़कों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुपालन में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जर्जर हो चुकी सड़कों को चिह्नित करने में जुटे हुए हैं। विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि जर्जर हो चुकी सड़कों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। बारिश कम होने पर अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी अधिशाषी अभियंता रामजीत प्रसाद ने कहा कि जनपद वासियों को आवागमन में दिक्कत न हो, इसके लिए विभाग कटिबद्ध है। बरसात की सीजन खत्म होने के बाद जर्जर हो चुकी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। जल्द ही कार्ययोजना तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed