फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Risk of accidents due to bushes on the tracks

Sant Kabir Nagar News: पटरी पर झाड़ियों से हादसे का खतरा

Mon, 13 Jul 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Risk of accidents due to bushes on the tracks
पटरी पर झाड़ियों से हादसे का खतरा
धनघटा। कस्बे से मुखलिसपुर मार्ग की पटरी पर झाड़ झंखाड़ है। पटरी पर जगह न होने से उस पर चाह कर भी लोग उतर नहीं पाते हैं। इसके कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। जिम्मेदार उदासीन बने हैं। धनघटा से खलीलाबाद तक जाने वाले राज्य मार्ग की पटरी पर रुपिन गांव से लगायत प्रजापतिपुर तक चार किलोमीटर की दूरी में इतना झाड़ झंखाड़ उग आया है कि वाहन तो दूर लोग पैदल नहीं जा पाते हैं। इसके कारण सड़क पर चलना ही लोगों की मजबूरी हो गई है।
विज्ञापन

यही वजह है कि रुपिन से लगायत प्रजापतिपुर तक इस मार्ग पर हादसे होते रहते हैं। राहगीर रामकेश, चंदन प्रसाद, अवधेश कुमार, अशोक कुमार, गोरख प्रसाद मौर्य, घनश्याम मौर्य आदि का कहना है कि पटरी साफ होती तो बड़े या छोटे वाहन के आने पर आसानी से पटरी पर उतर जाते और किसी भी तरह का हादसा का खतरा नहीं रहता, लेकिन पटरी साफ न होने से नीचे नहीं उतरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed