{"_id":"68dacfaade6823f9ec062966","slug":"revision-of-electoral-rolls-continues-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-139136-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण जारी
Mon, 29 Sep 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अर्हता तिथि एक नवंबर 2025 के आधार पर विधान परिषद के गोरखुपर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया। मतदेय स्थल एवं मतदाता सूचियों के संबंध में जनपद स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई।
उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण के अन्तर्गत सार्वजनिक नोटिस जारी की जाएगी। 15 अक्तूबर को नोटिस का प्रथम पुनर्प्रकाशन एवं 25 अक्तूबर को द्वितीय पुनप्रकाशन किया जाएगा।
छह नवंबर को फार्म 18 या 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। 20 नवंबर तक पांडुलिपियों की तैयारी और आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण किया जाना है। 25 नवंबर को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। संवाद