फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Review the ground reality of the schemes and seek feedback from the beneficiaries.

Sant Kabir Nagar News: योजनाओं के जमीनी हकीकत की करें समीक्षा, लाभार्थियों से लें फीडबैक

Mon, 22 Jun 2026 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Review the ground reality of the schemes and seek feedback from the beneficiaries.
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में उप​स्थित सांसद, विधायक व अ​धिकारी। स्रोत-सूचना
संतकबीरनगर। जनपद के विकास, निर्माण कार्य एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा करें और लाभार्थियों का फीड बैक लिया जाए।
विज्ञापन

पिछली बैठक की कार्यवृत्ति एवं अनुपालन आख्या पर विभागीय अधिकारियों से अनुपालन की जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं को पूर्ण किए जाने अथवा प्रगति में किसी भी प्रकार की समस्या आदि के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी जन कल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान दें तथा योजनाओं के जमीनी हकीकत की अपने स्तर पर समीक्षा करते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों को उनके मूलरूप में पारदर्शितापूर्वक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के सहयोग से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना और इस प्रक्रिया में किसी भी तरह के समस्या का आपसी समन्वयता के साथ निराकरण करना ही इस बैठक का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं काे धरातल पर पहुंचाना संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जो भी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्याें में शिथिलता बरतेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीओ डूडा को निर्देशित किया गया कि शहर में नगरीय आवासों को मानक एवं पात्रता के अनुसार लाभार्थियों को दिया जाए तथा इसका प्रचार-प्रसार भी कराया जाए कि नगरीय आवास के लिए कौन से परिवार पात्र है।
उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर यह पाया गया है कि शहर में पात्रों को आवास नही मिल पा रहा है। विभागीय स्तर पर इसकी समीक्षा की जाए। विधायक ने विद्युत निगम की समीक्षा के दौरान जनपद में जर्जर विद्युत के तारों को बदलने एवं पोल शिफ्टिंग का कार्य सुरक्षा के दृष्टि से तत्काल कराए जाने के लिए निर्देशित किया तथा कहा कि आवश्यकतानुसार ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि की जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद में बांस बल्ली के माध्यम से खींचे गए विद्युत तारों को स्थायी रूप से व्यवस्थित कराया जाए, जिससे दुर्घटना की संभावनाओं से बचा जा सके। अधिशासी अभियंता विद्युत ने अवगत कराया गया कि इस संबंध में जनपद का सर्वे करवाकर उच्चाधिकारी को भेज दिया गया है। जिसे एडीबी योजना के तहत आच्छादित किया जाएगा।
विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक अवश्य पहुंचाया जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि पात्र लोगों तक योजनाओं को पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

बैठक में डीएम आलोक कुमार, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed