{"_id":"6ade4a56719bb9867202fa68","slug":"revenue-team-constituted-to-investigate-encroachment-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159541-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण की जांच के लिए राजस्व टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण की जांच के लिए राजस्व टीम गठित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। विकास खंड के बिगरामीर गांव में गढ़ही भूमि पर अतिक्रमण के मामले की जांच के लिए एसडीएम खलीलाबाद ने सात सदस्यीय राजस्व टीम गठित की है। टीम 28 अक्तूबर को गांव में पहुंचकर भूमि की स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच करेगी और सीमांकन व चिह्नांकन की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
बिगरामीर गांव के अब्दुर्रहमान का आरोप है कि गांव में अतिक्रमण होने से जल निकासी समस्या को लेकर तहसील दिवस समेत एसडीएम, तहसीलदार व ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
आरोप है कि गढ़ही समतल कर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे खेत के पानी का बहाव नहीं पा रहा है, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई है। कई साल से लगातार जलभराव से धान की फसल नष्ट हो जाती है। तीन साल से शिकायत की जा रही है। शिकायत पर तहसीलदार खलीलाबाद ने हल्का लेखपाल से जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाई गई। तत्कालीन तहसीलदार की ओर बीडीओ से गढ़ही खोदाई कराने को कहा भी गया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता अब्दुर्रहमान ने कहा कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। तहसीलदार से लेकर लेखपाल व एडीओ पंचायत की जांच में अतिक्रमण की पुष्टि भी हो चुकी है।
जांच के लिए गठित टीम में नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल, लेखपाल विवेकानंद पांडेय, विवेक रंजन, हेमवंत गौतम, राधेश्याम शामिल हैं।
एसडीएम खलीलाबाद हृदयराम तिवारी ने टीम को निर्देश दिए हैं कि सभी सदस्य 28 अक्तूबर को संबंधित गांव में उपस्थित होकर प्रकरण की संयुक्त रूप से स्थलीय और अभिलेखीय जांच करें।
भ