{"_id":"6a89e2517a0cff323a09ef79","slug":"resolve-complaints-impartially-by-visiting-the-site-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155954-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्षता से करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्षता से करें निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में दोनों विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।
शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने शिकायत पंजिका का भी निरीक्षण किया। पूर्व में निस्तारित शिकायतों के संबंध में लोगों से फीडबैक लिया और अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी खलीलाबाद हृदयराम त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय समेत राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।