फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Republic Day celebrated with great enthusiasm in rural areas

Sant Kabir Nagar News: ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Wed, 28 Jan 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with great enthusiasm in rural areas
अल हिदायह पब्लिक स्कूल सेमरियावां में कार्यक्रम आयोजित किया
संतकबीरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह प्रभातफेरी निकाली गई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाॅक कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी मुहम्मद नजीर तथा ब्लॉक अध्यक्ष मुहम्मद अकरम नजीर ने झंडा फहराया। एआरसी पीजी कॉलेज मूड़ाडीहाबेग व फार्मेसी कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में प्रबंधक शमशेर अहमद, नूरूल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज बढ़यामाफी सेमरियावां में प्रबंधक मुनीरुल हसन चौधरी व सह प्रबंधक एजाज मुनीर, अल-हिदायह ग्रूप आफ पब्लिक स्कूल सेमरियावां में प्रबंधक निसार नदवी व मीरपुर करही स्कूल में प्रधानाचार्य तौफीक अहमद, जोहरा फैज ए आम गर्ल्स इंटर काॅलेज बाघनगर व हिंद विकास एकेडमी बाघनगर में प्रबंधक डाॅक्टर शकील खान व सह प्रबंधक तनसीब रोमी, मुस्लिम इंडस्ट्रियल हायर सेकेंडरी स्कूल बाघनगर में सह प्रबंधक मो. अदनान व संचालक गुफरान आजम दुर्रानी ने झंडा फहराया।
विज्ञापन

मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कॉलेज बरगदवाकला में प्रबंधक मसीहुद्दीन, एएच इंटर कॉलेज पैड़ी में प्रबंधक इंजीनियर मुनीर, अब्दुल हकीम अब्दुल कलाम प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज महुआरी में प्रधानाचार्य मोहम्मद सलमान, पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय सेहुड़ा पर ग्राम प्रधान अफजाल अहमद, सनाबिल गर्ल्स इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग पर प्रबंधक मो. आसिम, सैम पब्लिक स्कूल मजीदाबाद सेमरियावां में प्रबंधक मौलाना फुजैल नदवी और प्रधानाचार्य माशूक अहमद ने झंडा फहराया
विज्ञापन
विज्ञापन

दि शान सेंट्रल एकेडमी दुधारा वसी अहमद खान, एम एन पब्लिक स्कूल सोनौरा गौसी में डायरेक्टर शोएब नदवी, जे एन पब्लिक स्कूल पचदेउरी में प्रबंधक डाॅ बी आलम, कंपोजिट विद्यालय करमाखान में प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद हनीफ, अलहुदा पब्लिक स्कूल चैनपुर मूड़ाडीहाबेग में प्रबंधक फैजान अहमद, सेमरियावां ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख मजहरून्निशा ने झंडा फहराया।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील भवन पर एसडीएम डॉ सुनील कुमार, थाना पर थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे, हैंसर ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी के के दुबे, आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार पर प्रबंधक उदयभान यादव, श्री सीताराम इंटर कॉलेज पर प्रबंधक त्रिशूल धारी राय, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागरगाड धनघटा पर डायरेक्टर उत्तम चंद चौधरी, फ्यूचरजोन एकेडमी धनघटा पर डायरेक्टर नीरज चौधरी, बाल विद्यालय प्रसादपुर पर प्रबंधक प्रदीप चंद्र श्रीवास्तव रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठकुराडाडी धनघटा पर प्रबंधक नृपेन्द्र प्रताप मौर्य, श्री ताराचंद स्नाकोत्तर महाविद्यालय मिठना पर सह प्रबंधक सिंटू पाठक, श्रीमती शंकर देई बालिका इंटर कॉलेज धनघटा पर प्रबंधक अष्टभुजा पाठक ने झंडा फहराया।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन अनवरी बेगम, संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कालेज में प्रबंधक महंत विचारदास, संतकबीर विद्यापीठ पीजी कॉलेज में प्रबंधक राकेश मिश्र, अल्हाज मुंशीदार फातिमा किसान इंटर काॅलेज गड़सरपार में प्रबंधक कफील खान, आरपी विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल काली जगदीशपुर में सीनियर एडवोकेट बार काउंसिल गोरखपुर जेपी सिंह, प्रबंध निदेशक अशोक कुमार, शहीद रामप्रताप शिशु शिक्षा मंदिर प्रबंधक अश्वनी गुप्त, क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम में मंत्री इंद्रेश कुमार ने झंडा फहराया। संतकबीर कमाल जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, पुलिस चौकी मगहर में चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में प्रधानाचार्य भीमशंकर कन्नौजिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय बयारा में राकेश कुमार, मदरसा दारुलउलूम बरकातिया में प्रधानाचार्य कारी मोहम्मद अख्तर नसीम बरकाती, मदरसा सय्यदुल उलूम में प्रबंधक नूरुज्जमा, सेंट जेवीयर स्कूल में प्रबंधक अरुण कुमार गुप्त, कसीमुन्निशा बालिका इंटर काॅलेज में प्रबंधक काजी अदील, स्वतंत्रता सेनानी सैयद मीर माजिद की मजार परिसर में चेयरमैन अनवरी बेगम, सेवाश्रम आइडियल पब्लिक स्कूल में निदेशक आतिफ ओबैद आदि ने झंडा फहराया।


रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाॅक मुख्यालय पौली के परिसर में प्रमुख राम मिलन यादव, पुलिस चौकी पौली में चौकी प्रभारी नंदू गौतम, उच्च प्राथमिक विद्यालय शनिचरा बाजार में बीईओ अर्जुन प्रसाद वर्मा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शनिचरा बाजार में प्रभारी डाॅ रमेश सोनकर, राम नरेश बुद्धि सागर पब्लिक कान्वेंट आदर्श इंटर काॅलेज उदहा में राम उजागिर दूबे, मार्डन पब्लिक स्कूल दीपपुर मठीया में शकिल अहमद, अमृत सरोवर शिवबखरी में सुनील सिंह, अतरौलिया में आमिर जफर, बछइपुर में विनोद कुमार पांडेय, प्राथमिक विद्यालय तिलकुपुर में उर्मिला देवी, छपरामगर्बी में देवेंद्र यादव झंडा फहराया।
धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार, सांथा ब्लाॅक परिसर में बीडीओ विवेकानंद मिश्र की उपस्थिति में ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल ने झंडा रोहण किया। नगर पंचायत धर्मसिंहवा कार्यालय परिसर में अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा, चेयरमैन वसीउद्दीन, थाना धर्मसिंहवा पर एसओ हरिकेश भारती, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार में संस्थापक रामचंद्र शुक्ल, दारूल उलूम अहमदिया मेराजुल ऊलूम मदरसे में प्रबंधक अकबाल अहमद, आदर्श विद्या विलास संस्कृत विद्यालय में प्रबंधक शत्रुघ्न नाथ त्रिपाठी, यतीमखाना आइसा वारसिया निसवां काॅलेज में प्रबंधक वारिस अली की मौजूदगी में मुख्य अतिथि राजेश त्रिपाठी, आरसीएमएस पब्लिक कान्वेंट स्कूल मेंहदूपार में प्रबंधक पंकज शुक्ला, कंपोजिट विद्यालय धर्मसिंहवा में एसएमसी अध्यक्ष गुलाब मद्धेशिया, हाजी मुख्तार इंटर कॉलेज सेवाइचपार में प्रबंधक फिरोज खान, हाजी जैनुल्लाह इंटर कॉलेज बढ़या बेलराई में प्रबंधक एहसान खान ने झंडा फहराया।

=
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित हुए पूर्व सैनिक
हरिहरपुर। गणतंत्र दिवस पर नाथनगर ब्लाॅक के मुकुंदपुर गांव में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। अंगवस्त्र और बुके भेंटकर देश के प्रति किए गए उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। भाजपा नेता हेमंत चतुर्वेदी ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि सीमा पर तैनात सैनिक दिन-रात देश की सुरक्षा में लगे हैं इसी के चलते देश के नागरिक चैन की नींद सो रहे हैं। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि सेवानिवृति के बाद भी उनका सम्मान करें। पूर्व सैनिक सिद्धनाथ शुक्ल, सुरेश शुक्ल के साथ ही गांव अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर गिरिजा शंकर शुक्ल, हरिकेश चतुर्वेदी, राजू शुक्ल आदि मौजूद रहे।

अल हिदायह पब्लिक स्कूल सेमरियावां में कार्यक्रम आयोजित किया

अल हिदायह पब्लिक स्कूल सेमरियावां में कार्यक्रम आयोजित किया

अल हिदायह पब्लिक स्कूल सेमरियावां में कार्यक्रम आयोजित किया

अल हिदायह पब्लिक स्कूल सेमरियावां में कार्यक्रम आयोजित किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed