फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Renu, Aman and Shivam dominated in running, javelin and javelin throwing, shot put.

Sant Kabir Nagar News: दौड़, जैबलिन और भाला क्षेपण, गोला क्षेपण में रेनू, अमन व शिवम का रहा दबदबा

Tue, 20 Feb 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 20 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Renu, Aman and Shivam dominated in running, javelin and javelin throwing, shot put.
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान दौड़, गोला क्षेपण, भाला क्षेपण समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

महिला संवर्ग की 50 मीटर दौड़ में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा अमन यादव प्रथम व बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रेनू यादव द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में रेनू यादव विजेता रहीं एवं 200 मीटर दौड़ में अमन यादव विजेता एवं निशा मौर्या उपविजेता रहीं। पुरुष संवर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में सूरज यादव विजेता एवं आदित्य उप विजेता रहे, वहीं 800 मीटर दौड़ में नितेश कुमार विजेता तथा सूरज उपविजेता रहे।गोला क्षेपण में पुरुष वर्ग में कार्तिकेय मिश्रा विजेता तथा शिवम उपविजेता रहे। वहीं महिला संवर्ग में रेनू यादव विजेता तथा अमन यादव उपविजेता रहीं।
विज्ञापन

चक्र क्षेपण में पुरुष संवर्ग में शिवम विजेता एवं कार्तिकेय मिश्र उप विजेता रहे, वहीं महिला संवर्ग में अमन यादव विजेता तथा रेनू यादव उपविजेता रहीं। भाला क्षेपण प्रतियोगिता में महिला संवर्ग में रेनू यादव विजेता तथा संगम मौर्या उपविजेता रहीं, वहीं पुरुष संवर्ग में अतुल कुमार विजेता तथा सौरभ गुप्ता उपविजेता रहे। प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत होती है, कोई हारता है तो कोई जीतता है। हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। उसे और मेहनत कर अगली प्रतियोगिता में अपना लक्ष्य हासिल करना चाहिए। विजेता खिलाड़ियों को बुधवार को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. प्रताप विजय कुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. विजय कृष्ण ओझा, मुख्य नियंता प्रो. राजेश चंद्र मिश्र, क्रीड़ा परिषद सचिव डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed