{"_id":"6910e69cb69af16e0106eada","slug":"removed-loudspeakers-from-religious-places-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-140990-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धार्मिक स्थल से ध्वनि विस्तारक यंत्र उतरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धार्मिक स्थल से ध्वनि विस्तारक यंत्र उतरवाए
Mon, 10 Nov 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा क्षेत्र में उतरवाए गए लाउडस्पीकर । संवाद
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर रविवार को धार्मिक स्थल की जांचकर ध्वनि विस्तारक यंत्र उतरवाया। समस्त थानाें की पुलिस ने धार्मिक स्थल व सार्वजनिक स्थान पर लगे अवैध लाउडस्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्र की जांच के लिये प्रभावी अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान अवैध तरीके से लगे लाउडस्पीकर को उतरवाया। साथ ही सरकार द्वारा तय मानक के अनुरूप ही लाउडस्पीकर लगवाने की हिदायत दी। मानक से अधिक आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर की आवाज को कम कराया गया। जिम्मेदारों को आवाज मानक के अनुरूप रखने के लिए निर्देशित किया गया।
धर्मसिंहवा क्षेत्र में धार्मिक स्थलों से उतारे गए 28 लाउडस्पीकर
धर्मसिंहवा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थलों से पुलिस ने लाउडस्पीकर उतारने का अभियान चलाया गया। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के 28 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए।
एसओ धर्मसिंहवा अभिमन्यु सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में रविवार को क्षेत्र के धर्मसिंहवा, सिकरी, छिबरा, महदेवा नानकार, मुसहरा, पथरहट, बौरव्यास, मेंहदूपार, कसया के धार्मिक स्थलों से 28 लाउडस्पीकर उतारे गए। कुछ ज्यादा ऊंचाई पर थे, उन्हें नीचे कराया गया और उसकी ध्वनि सीमा नियंत्रित करने के लिए निर्देशित किया गया। एसओ ने बताया कि यह अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है।