{"_id":"66995a44c9d5afb1630118b4","slug":"relief-raptis-water-level-fell-15-cm-below-the-danger-mark-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117867-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे आया
Thu, 18 Jul 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
- मेंहदावल में स्थित राप्ती नदी का जलस्तर गिरावट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी का जलस्तर लगातार नीचे आ रहा है। वर्तमान समय में नदी का जलस्तर लाल निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे आ गया है। जलस्तर लगातार तेजी से नीचे आते देख तटबंध से सटे गांव के लोग तथा विभागीय अधिकारी राहत की सांस ले रहे हैं।
क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। जहां बुधवार को नदी का जलस्तर 79.55 मीटर पर था। जो लाल निशान से पांच सेंटीमीटर अधिक था। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर लाल निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे आ गया। वर्तमान समय में राप्ती का जलस्तर 79.35 मीटर पर है। लगातार नदी के जलस्तर नीचे आने से तटबंध से सटे गांव तथा ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। फिर भी जलस्तर नीचे आने के बाद भी विभागीय अधिकारी तटबंध तथा जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं। तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए विभागीय अधिकारी एक सप्ताह से तटबंध पर डेरा गिराए हुए हैं। आवश्यकता अनुसार बाढ़ निरोधक कार्य भी कराए गए। दो दिन पूर्व एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने तटबंध का निरीक्षण किया था।
निरीक्षण के दौरान तटबंध पर कई स्थानों पर रेनकट देख नाराजगी जताई थी। विभागीय अधिकारियों ने तटबंध पर मौजूद रेनकट को भरने का कार्य पूरा कर लिया है। अवर अभियंता वीरेंद्र यादव ने बताया कि करमैनी बेलोली तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। जलस्तर नदी का लगातार नीचे आ रहा है। फिर भी तटबंध तथा जलस्तर की विभागीय स्तर पर निगरानी कराई जा रही है।