फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rejuvenation team took stock of CHC Semariawan

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी सेमरियावां का कायाकल्प टीम ने लिया जायजा

Fri, 19 Apr 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 Apr 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation team took stock of CHC Semariawan
- सीएचसी सेमरियावां को चार बार मिल चुका है कायाकल्प अवार्ड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। सीएचसी सेमरियावां में बृहस्पतिवार को कायाकल्प योजना 2023-24 का आखिरी मूल्यांकन (फाइनल असेसमेंट) किया गया। एक्सटर्नल असेसमेंट के लिए लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम ने जायजा लिया। टीम ने सीएचसी में मरीजों से बातचीत की, जांच और सुविधाओं के साथ ही साफ-सफाई और संसाधनों की गहनता से जांच की।

इस दौरान कायाकल्प योजना के फाइनल एक्सटर्नल असेसमेंट में स्टेट टीम में पैथोलॉजी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक इकाई, चिकित्साधिकारी कक्ष, दवा वितरण कक्ष आदि वार्डों को देखा और साफ-सफाई की व्यवस्था को गहनता से जांच की।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि सीएचसी को चार बार कायाकल्प अवार्ड मिल चुका है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, सफाई समेत सात मानकों पर खरा उतरने पर सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड में चयनित किया जाता है। सीएचसी का रख-रखाव ,स्वच्छता व साफ-सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, आदि का फीडबैक लिया गया। चयनित होने पर एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. अबूबकर, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ.आरसी गौतम, चीफ फार्मासिस्ट अफजाल अहमद, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय, ब्लॉक लेखा प्रबंधक राजेश पांडेय, बीसीपीएम नंदनी राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed