फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Registration was done fraudulently by giving liquor and the money was usurped.

Sant Kabir Nagar News: शराब पिलाकर धोखे से कराई रजिस्ट्री, हड़प ली रकम

Sun, 23 Nov 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Registration was done fraudulently by giving liquor and the money was usurped.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के झीनखाल बंजरिया में शराब पिलाकर लोगों ने उसकी जमीन बैनामा करवा ली। यही नहीं, उसको जमीन बैनामा करने के एवज में पैसा भी नहीं दिया। इस मामले में उस व्यक्ति की पत्नी की तहरीर पर खरीदार और बिचौलिए के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

झीनखाल बंजरिया निवासी सीमा पत्नी सुनील कुमार ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी है कि उसके पति शराब पीने के आदी हैं। बरईपास के निवासी हरिकेश यादव व बंजरिया निवासी पवन मिश्रा ने उनको शराब पिलाकर तीन बिस्वा जमीन हरिकेश यादव केनाम बैनामा करा दिया। बैनामा कराते समय फर्जी चेक दे दिया। बाद में चेक वापस ले लिया। कुछ दिन बाद जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो शिकायत की। इसके बाद साजिश करके इन लोगों ने मेरे पति के खाते में कई तिथियों में 1,50,000 रुपये डलवाए और 1,49,000 रुपये निकलवा लिए। यह बैनामा 30 अगस्त को रजिस्ट्री आफिस पर किया गया है। बैनामा से पहले दलाल पवन मिश्रा ने 40000 रुपये मेरे पति को एडवांस के तौर पर दिया था। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed