{"_id":"688a6513cdbfab588a0bf9fb","slug":"register-rch-number-in-three-days-dm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136311-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवस में आरसीएच नंबर दर्ज कराएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवस में आरसीएच नंबर दर्ज कराएं : डीएम
Thu, 31 Jul 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पोषण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में एमसीपी कार्ड पर आरसीएच नंबर दर्ज न होने से आ रही समस्या रखी गई। इस पर डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि तीन दिवस में आरसीएच नंबर दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में बताया गया कि जनपद में 25 आंगनबाड़ी केंद्र लर्निंग लैब के रूप में चिह्नित किए गए हैं, जिन पर 18 संकेतकों पर कार्य पूर्ण कराया जाना है। इसके सापेक्ष मात्र 10 आंगनबाड़ी केंद्राें पर 18 संकेतकों पर कार्य पूर्ण हुआ है। शेष आंगनबाड़ी केंद्रों पर 18 संकेतकों पर 20 दिन में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वित्तीय वर्ष 2020-21 में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 50 शौचालय स्वीकृत किए गए हैं, इसके सापेक्ष 25 शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।
शेष 25 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय निर्माण का कार्य 20 दिन के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश डीएम ने दिए। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 70 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय निर्माण के सापेक्ष 31 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय निर्माण पूर्ण हुआ है। शेष 39 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय निर्माण कार्य भी 20 दिन के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश सहायक विकास अधिकारी को दिए गए। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2024-25 में 69 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल के सापेक्ष 34 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल का कार्य पूर्ण हुआ। शेष 35 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल निर्माण कार्य 20 दिन के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कराया गया है कि कोटेदार के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाद्यान्न नहीं पहुंचाया जा रहा है। इस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाद्यान्न/राशन की आपूर्ति समय से कराना सुनिश्चित करें।
इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, ईओ नगर पालिका अवधेश भारती आदि उपस्थित रहे।