फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bahrain Bakhira Pottery Industry Days in kushinagar

एक्सक्लूसिव: बहुरने बखिरा के बर्तन उद्योग के दिन, लगाई जाएंगी अत्याधुनिक मशीनें

Sun, 18 Jul 2021 02:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर।
शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 18 Jul 2021 02:40 PM IST
सार

भवन निर्माण के साथ लगाई जाएंगी अत्याधुनिक मशीनें, बर्तन उद्योग से जुुड़े करीब 1200 लोगों को होगा फायदा

 

विज्ञापन
Bahrain Bakhira Pottery Industry Days in kushinagar
बर्तन बनाने की फैक्टरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के बखिरा मिनी इंडस्ट्रीयल स्टेट में कामन फैसिलिटी सेंटर स्थापित करके जिले के बर्तन उद्योग को राहत दी जाएगी। इसमें भवन निर्माण के साथ ही अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए शासन ने दस करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। नई व्यवस्था से बखिरा बर्तन उद्योग से जुड़े करीब 1200 लोगों का फायदा होगा।

विज्ञापन


बता दें कि बखिरा की पहचान फूल और पीतल के बर्तनों से होती रही है। पहले लोग शादी-विवाह में फूल और पीतल के बर्तनों की खूब खरीदारी करते थे। काफी वजनदार और चमक में कमी होने की वजह से कलांतर में इन बर्तन की पूछ कम हो गई। स्टील के बर्तनों की मांग बढ़ी तो पीतल के बर्तनों के कारोबार पर ब्रेक ही लग गया। इस बीच शासन और प्रशासन ने इस कारोबार पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण इस पीतल बर्तन के कारोबार से जुड़े कारोबारियों की कमर टूट गई।
विज्ञापन


पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में हीरालाल पीजी कॉलेज में बहुउद्देश्यीय प्रदर्शनी लगवाई। जिसमें कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी को बुलाया था। उनकी पहल पर बाद में शासन ने बखिरा बर्तन उद्योग को एक जनपद, एक उत्पाद योजना में शामिल कर लिया। बावजूद इसके कच्चे माल की अनुपलब्धता और अत्याधुनिक मशीनें नहीं होने के कारण कारोबार आगे बढ़ नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि शासन ने बखिरा मिनी इंस्ट्रीयल स्टेट में कामन फैसिलिटी सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए दस करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। इसमें 70 प्रतिशत केंद्र सरकार और 20 प्रतिशत धनराशि प्रदेश सरकार देगी।

शेष धनराशि बर्तन ग्रामोद्योग विकास संस्थान को लगाना पड़ेगा। इसके लिए बखिरा मिनी इंडस्ट्रीयल स्टेट में भवन निर्माण कराया जाएगा। अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। नई टेक्नोलॉजी की मशीनें लगने से लोग थाली, लोटा, परात, गिलास, कटोरा, करछुल और कलश आदि को हल्के वजन में और चमकदार बना सकेंगे। मशीनें नई होने से पहले लोगों को मिर्जापुर जाना पड़ता था।

नवंबर में सीएम कर सकते हैं कामन फैसिलिटी सेंटर का शिलान्यास
ज्वाइंट डायरेक्टर इंडस्ट्रीज आशुतोष त्रिपाठी ने सीडीओ अतुल मिश्र से मुलाकात की। उन्होंने बखिरा बर्तन उद्योग को मुरादाबाद की तर्ज पर विकसित करने के शासन द्वारा लिए गए निर्णय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कामन फैसिलिटी सेंटर में अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। पंजाब और हरियाणा आदि जगहों से अत्याधुनिक मशीनें मंगाई जाएंगी। कारोबारी इसी के लाभ से अपने कारोबार को आगे बढ़ाएंगे। उम्मीद है कि नंबर तक कामन फैसिलिटी सेंटर स्थापित होगा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed