{"_id":"6813b214178e52b4ad0a55a3","slug":"rapti-sagar-and-anand-vihar-express-cancelled-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-131993-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राप्ती सागर और आनंद विहार एक्सप्रेस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राप्ती सागर और आनंद विहार एक्सप्रेस निरस्त
Thu, 01 May 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 01 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
बस स्टाप पर भटकते दिखे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर । पूर्वोत्तर रेलवे में चल रहे मेगा ब्लाॅक के चलते खलीलाबाद से जाने वाली ट्रेनें काफी प्रभावित हुई हैं। बृहस्पतिवार को राप्ती सागर एक्सप्रेस और आनंद विहार एक्सप्रेस निरस्त हो गई। इसके चलते यहां के यात्रियों को गोरखपुर, लखनऊ और बाराबंकी जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ रही है। अपनी यात्रा को पूरा करने के लिए लोगों को बसों का भी सहारा लेना पड़ रहा है।
मेगा ब्लाक ने यात्रियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। इनमें दैनिक यात्री के साथ ही साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले भी शामिल हैं। यात्रियों को ट्रेन का सफर करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर से लखनऊ होकर विभिन्न स्थानों को जाने वाली कुल 17 ट्रेन निरस्त और 13 ट्रेन का चार मई तक डाइवर्जन कर दिया गया है। जिससे ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों को समय के साथ साथ आर्थिक नुकसान भी झेलनी पड़ रही है। लोगों को मजबूरन बस से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ रही है।
ट्रेनें निरस्त हाेने से यात्री बसों का सहारा ले रहे हैं। यात्री दिनेश शुक्ल, रजनीश यादव ने बताया कि उन्हें दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन वह निरस्त है। अब बस का सहारा है। बस अड्डा प्रभारी टीएन दुबे ने बताया कि दिल्ली और अन्य जगहाें पर जाने के लिए परिवहन निगम की बसें पर्याप्त है। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।