{"_id":"613ceedd8ebc3e8667574883","slug":"rape-with-youngster-khalilabad-news-gkp408805426","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई कर किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई कर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिटाई कर किशोरी से दुष्कर्म
धनघटा। छह माह पूर्व महुली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के वक्त किशोरी घर पर अकेली थी। आरोपी ने पिटाई करने के साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर परिवार वालों की हत्या कर देने की धमकी दी थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों की पूछताछ में किशोरी ने आपबीती बताई। पीड़ित पिता ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
पीड़ित पिता का आरोप है कि मार्च 2021 में उसकी 13 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। घर पर अकेले देखकर कर आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। करीब छह महीने बाद जब बेटी की तबीयत खराब हुई तो पूछताछ करने पर मामले की जानकारी दी। आरोपी ने उसकी बेटी को मारा-पीटा था और धमकी दी थी कि कि किसी को घटना की जानकारी देगी तो उसके परिवार की हत्या कर देगा। एसओ रणविजय सिंह ने बता कि तहरीर के आधार पर आरोपी गौरव पांडेय के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, पॉक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। संवाद