{"_id":"62604271579d8834a53081a4","slug":"rape-with-brothers-wife-khalilabad-news-gkp4340555155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से बनाया शारीरिक संबंध, बाद में मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से बनाया शारीरिक संबंध, बाद में मुकरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से बनाया शारीरिक संबंध, बाद में मुकरा
- देवर के साथ शादी करने के नाम पर ससुरालियों ने मायके वालों से दहेज में लिया दो लाख रुपये
- देवर की सिद्धार्थनगर में तय कर दी शादी, पीड़िता को पता चला तो पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार
- पुलिस ने देवर पर दुष्कर्म और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा के साथ शादी करने का झांसा देकर देवर ने शारीरिक संबंध बनाया। जबकि ससुराली दोबारा शादी करने के नाम पर उसके मायके वालों से दहेज के रूप में दो लाख रुपये भी ले लिए।अब देवर ने शादी करने से इंकार कर दिया। ससुरालियों ने देवर की सिद्घार्थनगर में शादी भी तय कर दी है। इस मामले में पुलिस ने देवर पर दुष्कर्म और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया।
पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी 27 मई 2013 को हुई थी। 31 दिसंबर 2014 को उसके पति की मृत्यु हो गई। उसके ससुराल और मायके वालों ने मिलकर पुन: उसकी शादी देवर के साथ किए जाने का निर्णय लिया। जबकि उस समय देवर विदेश में थे। उसके देवर भी सहमत थे। कुछ दिनों बाद देवर घर आए और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे। बाद में देवर फिर छुट्टी समाप्त हो जाने पर विदेश चले गए। देवर उसके फोन पर आए दिन बात करते रहे और शादी का आश्वासन देते रहे। वर्ष 2019 में देवर के परिवार द्वारा जमीन रजिस्ट्री करवाने के लिए उसके मायके से दो लाख रुपये दहेज के रूप में ले लिए। आरोप है कि करीब आठ साल बाद देवर घर आए,लेकिन घर आने से पूर्व ही ससुराल के लोग साजिशन उसे मायके भेज दिए। गोपनीय तरीके से देवर की शादी सिद्घार्थनगर जिले में तय कर दिए। इसकी जानकारी होने पर वह देवर और ससुराल वालों से बातचीत की, लेकिन ससुराल वाले नाराज हो गए। देवर ने तो उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उसके देवर, सास और जेठ पुन: विवाह करने के नाम पर मायके वालों से दो लाख रुपये दहेज के रूप में ले लिए। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर देवर की शादी रुकवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ केडी सिंह ने बताया कि आरोपी देवर पर दुष्कर्म और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।