फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rape victim died

विवाहिता से दुष्कर्म, मारपीट, इलाज के दौरान मौत

Mon, 11 Apr 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
rape victim died
विवाहिता से दुष्कर्म, मारपीट, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है विवाहिता
एसपी ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 27 वर्षीय विवाहिता से गांव के बगल के एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसके बाद मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। विवाहिता शनिवार की सुबह अपने घर से थोड़ी दूर पर स्थित प्राइमरी स्कूल के पास घायलावस्था में अचेत पाई गई थी। सोमवार की सुबह गोरखपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता ने मौत के पूर्व दिए गए बयान में एक युवक पर दुष्कर्म कर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध हत्या, दुष्कर्म, अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

विवाहिता के पिता का आरोप है कि उन्होंने अपनी 27 वर्षीय बेटी की शादी 2006 में फैजाबाद जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। बेटी के दो बच्चे हैं। 2019 में पति ने पत्नी से तलाक ले लिया। तभी से बेटी मायके में रहती है। शनिवार की सुबह विवाहिता घायलावस्था में प्राथमिक विद्यालय के पास अचेत पाई गई। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया। जहां हालत गंभीरदेखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो वहां से गोरखपुर ले जाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बेटी ने बताया था कि उससे गांव के बगल के एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसको मारापीटा। इसकी वजह से वह घायल हो गई थी। बताया कि सोमवार की सुबह इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। विवाहिता से दुष्कर्म व मौत की सूचना पर एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि विवाहिता से दुष्कर्म किया गया है। इसका बयान भी विवाहिता ने मौत के पूर्व दिया है। इस मामले में आरोपित के विरुद्ध हत्या, दुष्कर्म, अपहरण का मुकदमा दर्ज करके हिरासत में ले लिया गया है। विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed