{"_id":"6172f8c26808aa53444bb0cb","slug":"rape-and-threatend-khalilabad-news-gkp41384877","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म
महिला ने बच्ची को दिया जन्म, बाद में आरोपी ने शादी से किया इनकार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। गोरखपुर की रहने वाली महिला से शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने बच्ची को जन्म दिया लेकिन बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामले की जानकारी किसी को देने पर बच्ची और महिला की हत्या कर देने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया।
गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के रहने वाली पीड़ित महिला का आरोप है कि करीब आठ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात बबलू निवासी मगहर संतकबीरनगर से हुई। आरोप है कि बबलू ने उसे शादी का झांसा दिया। झांसे में आकर वह घर छोड़ कर बबलू के साथ मगहर में रहने लगी। आरोप है उसकी मर्जी के बिना बबलू उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसने जब नियम से शादी करने की बात की तो वह आनाकानी करने लगा। इसी बीच उसे एक बच्ची पैदा हुई। आरोप है कि बबलू ने शादी करने से मना कर दिया। आरोप है कि छह जुलाई 2021 को 12 बजे दिन में बबलू ने मगहर वाले घर में उससे दुष्कर्म और कुकर्म किया। थप्पड़ मारा और धमकी दी कि यदि उसके घर आई तो बच्ची को जान से खत्म कर देगा। किसी से संबंध के बारे बताने पर उसकी हत्या करने की भी धमकी दी। वह घटना से आजिज आकर आत्महत्या करने की सोच रही थी, लेकिन मासूम बच्ची की वजह से घुट-घुट कर जिंदगी गुजार रही है। 18 अक्तूबर को पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कोतवाल को कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी बबलू के खिलाफ दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।