{"_id":"57aa1d834f1c1b3a1cee4916","slug":"rain-fall-smile-on-farmers-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बारिश से गोलाबाजार में रास्ते पर पानी का जमाव हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। एक पखवारे से बारिश न होने से परेशान लोगों के लिए मंगलवार का दिन मंगलकारी साबित हुआ। दोपहर में झमाझम बारिश हुई तो किसानों के चेहरे खिल गए। सूख रही फसल को इस बारिश से संजीवनी मिल गई।
दूसरी तरफ शहर में भारी जल जमाव हो गया, जिससे जहां यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी वहीं कई कार्यालयों में आने वाले फरियादियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पिछले एक पखवारे से अच्छी बारिश नहीं हुई थी, जिससे धान की फसल सूखने लगी थी।
किसान फसल बचाने के लिए खासे परेशान थे। कुछ लोग निजी व सरकारी नलकूपों के सहारे सिंचाई करने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई।
विज्ञापन
इस बारिश से जहां धान की फसल को संजीवनी मिल गई वहीं किसानों को महंगे डीजल खरीद कर सिंचाई करने से कुछ दिनों के लिए राहत मिल गई। किसान रविंद्र कुमार ने कहा कि यह बारिश धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। अब सिंचाई करने से निजात मिल गई है।
उन्होंने कहा कि खाद डालने के बाद धान की फसल के तेजी से विकास की उम्मीद है। दूसरी तरफ शहर में बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर चौक, एसडीएम विद्युत के कार्यालय परिसर सहित विभिन्न जगहों पर भारी जल जमाव हो गया। स्थिति यह रही कि नालियों का पानी सड़क पर बहता दिखा। ऐसे में आने-जाने वाले लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। सरकारी कार्यालय में फरियाद लेकर पहुंचे लोग भी परेशान दिखे।