फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rain exacerbates difficulties; railway underpass flooded.

Sant Kabir Nagar News: बारिश से बढ़ी दुश्वारी, रेलवे अंडरपास में भरा पानी

Mon, 13 Jul 2026 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rain exacerbates difficulties; railway underpass flooded.
खलीलाबाद में रेलवे लाइन के अंडरपास में भरा पानी। संवाद
संतकबीरनगर। तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों की दुश्वारी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि शहर के अंडरपास में पानी भर गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में भी पानी घुस गया है। इसके साथ ही जगह- जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई हैं। नगर पालिका प्रशासन ने जल निकासी की व्यवस्था सही नहीं कराई तो समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

इस समय मानसून सक्रिय है और तीन दिन से कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश हो रही है। इससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है वहीं जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत मुखलिसपुर रोड स्थित अंडरपास पर है। अंडरपास में जबरदस्त जलभराव हो गया है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पानी इतना अधिक है कि दो पहिया वाहन बीच में बंद हो जा रहे हैं, जिससे लोगों को वाहन से उतरकर पैदल निकलना पड़ रहा है। इससे लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं। इस क्षेत्र के निवासी सुरेंद्र कुमार, पप्पू वर्मा आदि ने बताया कि अंडरपास में जलभराव होने से आना- जाना मुश्किल हो गया है। कुछ लोग तो ओवरब्रिज से घूमकर आने- जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। एक फैक्टरी में पानी घुस गया है, जिससे यहां काम करने वालों को परेशान होना पड़ रहा है। इसके साथ ही जल निगम कार्यालय के सामने खाली पड़े परिसर में पानी भर गया है। पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
यहां के उद्यमी पवन सर्राफ, साहिल गुप्ता, गौरव जायसवाल, गौरव अग्रवाल, संजय पति, विक्रम अग्रवाल आदि ने बताया कि जल निकासी के लिए पूर्व में बनी नालियां टूट गई हैं, जिससे समस्या बढ़ गई है। इन लोगों ने जल निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

000000000000000000000
नालियों के निर्माण, मरम्मत के लिए यूपीसीडा को भेजा पांच करोड़ का प्रस्ताव
औद्योगिक क्षेत्र में नाली का निर्माण, मरम्मत और पार्क के लिए पांच करोड़ का प्रस्ताव यूपीसीडा को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी। बजट मिलते ही कार्य शुरू कराए जाएंगे। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
-अरविंद पाठक, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
0000000000000000000
शहर में जल निकासी के लिए नालियों की सफाई कराई जा रही है। साथ ही जहां जलभराव है उसे दूर करने के लिए कर्मियों को लगाया गया है।
-अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed