फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rain became a disaster... Woman died due to lightning, two burnt

Sant Kabir Nagar News: बारिश बनी आफत... बिजली गिरने से महिला की मौत, दो झुलसे

Sat, 06 Jul 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Rain became a disaster... Woman died due to lightning, two burnt
- शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति, कीचड़ से सड़कें सराबोर
विज्ञापन

- पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार की देर रात से हो रही बारिश आफत बन गई है। लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई हैं। वहीं दूसरी तरफ धनघटा क्षेत्र के मोहम्मदपुर में बिजली गिरने से आम बीनने गई महिला की मौत हो गई, वहीं दो अन्य झुलस गए।

बृहस्पतिवार को दिन में मौसम सामान्य था और दोपहर में धूप भी निकली थी, लेकिन देर रात अचानक मौसम बदल गया और गरज के साथ बारिश होने लगी। पूरी रात रुक-रुक कर बारिश होती रही। शुक्रवार को भी दिन में भी हल्की बारिश होती रही। अधिकतम तापमान 28 तो न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन


लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा। जिला अस्पताल, बड़गो, सीएमओ कार्यालय, जूनियर हाईस्कूल समेत अन्य जगहों पर जलभराव है। इसी अलावा मेंहदावल थाना परिसर और डीएवी इंटर कॉलेज में जलभराव से लोग जूझते रहे। शहर की कई सड़कें कीचड़ से सरोबार हो गईं। सबसे ज्यादा परेशानी गड्ढों में तब्दील सड़कों पर हुआ। वाहनों के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम बीनने गई थी महिला, दो घायल
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के शिवबखरी ग्राम पंचायत स्थित राजस्व गांव मोहम्मदपुर में शुक्रवार की सुबह बाग में आम बीनते समय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग बुरी तरह झुलस गए। परिजन सीएचसी मलौली ले गए। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा की कार्रवाई करके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह बारिश के बीच मोहम्मदपुर गांव निवासिनी निर्मला (55) पुत्री राम अवध बाग में आम बीनने गई थी। उसी दौरान बारिश तेज हो गई। गरज-चमक के साथ बिजली गिरी। जिससे निर्मला गंभीर रूप से झुलस गई। कुछ दूरी पर आम बीन रहे चंद्रप्रकाश (35) पुत्र राम नरायन व निर्मला (50) वर्ष पत्नी अलगू भी बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजन सीएचसी मलौली ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने निर्मला पुत्री राम अवध को मृत घोषित कर दिया। साथ ही चन्द्रप्रकाश व निर्मला पत्नी अलगू का इलाज शुरू कर दिया। मृतका के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद मृतका के शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed