फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   raid on sweet shops

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छह क्विंटल रंगीन खिलौना मिठाई की जब्त

Mon, 01 Nov 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
raid on sweet shops
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छह क्विंटल रंगीन खिलौना मिठाई की जब्त
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दीपावली के मद्देनजर मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम सक्रिय है। सोमवार को अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग जगहों से आठ नमूने लिए। जबकि छह क्विंटल रंगीन खिलौना मिठाई को सीज कर दिया।

अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजमणि प्रजापति, धर्मराज शुक्ला और विनोद कुमार के साथ सोमवार को पट्टू और अमित की दुकान से खोवा, सोनपापड़ी व मिल्क केक का नमूना लिया गया। कस्तूरी स्वीट्स के गोदाम निर्माणशाला से बेसन, देसी घी एवं कलाकंद का नमूना लिया गया। मेंहदावल बाईपास पर रंगीन खिलौना मिठाई का नमूना जुटाया गया। जबकि छह क्विंटल रंगीन खिलौना मिठाई सीज करते हुए दुकानदार राजू गुप्ता की अभिरक्षा में दिया गया। विभिन्न जगहों से जुटाए गए आठ नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच में यदि नमूने फेल पाए गए तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed