{"_id":"5766ddb64f1c1beb0e11b930","slug":"rahul-gandhi-s-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया गया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
मरीजो को फल वितरित किया।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष परवेज खान की अध्यक्षता में धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन किया गया और संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल भी वितरित किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि आज का दिन हम सभी कांग्रेसजनों के लिए बड़े ही सौभाग्य का दिन है, क्योंकि हम लोग पार्टी के ऐसे युवा नेतृत्व के साथ काम कर रहे है जो हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान तथा देश की गरीब जनता की लड़ाई दो गुना उत्साह से लड़ने में सक्षम है। क्योंकि राहुल और सोनिया जैसा इतना मजबूत नेतृत्व है और कांग्रेस पार्टी का यह इतिहास रहा है कि जब-जब भी पार्टी का बुरा दिन आया तब-तब पार्टी दो गुना उत्साह से वापसी की है। आज हम राहुल और सोनिया गांधी के नेतृत्व में काम करने का संकल्प लेते है। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों को राहुल सोनिया में विश्वास रखते हुए संकल्प लेकर पूरी क्षमता और दोगुना उत्साह से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महंगाई तथा भ्रष्टाचार के नाम पर वोट लेने वाली मोदी सरकार की नियत को जनता पूरी तरह से जान चुकी है और सही समय आने पर जवाब देने के लिए तैयार है। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने संयुक्त जिला अस्पताल में पहुंच कर मरीजों का हाल जाना और फल वितरित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अजय सिंह, महिला जिलाध्यक्ष शांती देवी, महासचिव सुनील पांडेय, अंबिका राय, अनिल राय, कृष्ण कुमार, गजानन पाठक, जैनेंद्र उपाध्याय, पुनीता मिश्रा, चंद्रावती देवी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।