फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   "Rahul Gandhi forgotten rituals'

‘संस्कारों को भूल गए राहुल गांधी’ 

Sun, 11 Dec 2016 11:30 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Sun, 11 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
"Rahul Gandhi forgotten rituals'
महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन में अपने विचार रखतीं वक्‍ता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अलका मिश्रा ने कहा कि  प्रदेश में सपा और बसपा की सरकारों में महिलाओं का उत्पीड़न सर्वाधिक हुआ। जनता अब इनका असली चेहरा पहचान चुकी है। आने वाले दिनों में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो महिलाओं के साथ ही सभी को उनका हक और सम्मान दिलाया जाएगा। रविवार को भाजपा कार्यालय के सामने स्थित पुराने पुलिस लाइन में भाजपा महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन में उन्होंने ये बातें कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की परंपरा है कि लोग अपने से बड़ो का आदर करें, प्रधानमंत्री अब भी अपनी मां के पांव छूूकर आशीर्वाद लेते हैं, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी यह संस्कार भी भूल गए है। प्रधानमंत्री के खिलाफ उनके हाल के बयान यहीं दर्शाते हैं। सपा सरकार में भय, भूख, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सपा मुखिया व उनके मंत्री अनर्गल बयान देकर जख्म पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं और जब कोर्ट में खड़ा होने की बात आती है तो माफी मांगते फिरते हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संयुक्ता भाटिया ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती को दलितों से नहीं दौलत से प्यार है। सपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता सपा व बसपा को सबक सिखाएगी और सूबे में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि नोटबंदी से आम जनता परेशानी झेलने के बाद भी खुश है। प्रधानमंत्री ने अमीर व गरीब की खाई पाटने को मुहिम शुरू किया है वह आने वाले दिनों में लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाजपा नेत्री शकुंतला चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की है। यूपी में सपा सरकार की विफलता है कि पात्रों तक समय से उन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। परिवर्तन की बयार बह चुकी है। यूपी की जनता प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का पूरा मन बना चुकी है। सम्मेलन को निर्मला द्विवेदी, उर्मिला त्रिपाठी, संगीता वर्मा, मनभावती सिंह, रजनी पांडेय, डॉक्टर रोली सिंह, सुनीता अग्रहरि,ऊषा पांडेय, किरन प्रजापति, सुमन शर्मा, सार्वती देवी, सुशीला पाठक, विद्यावती, संगीता आनंद, विद्यावती, कवलवासी, सरोज नंदनी, दयावंती, कौशिल्या मौर्य, माया सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया।जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, गंगा सिंह सैंथवार, घनश्याम दास, प्रदीप कन्नौजिया, अमित आदि मौजूद रहे।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed