{"_id":"6675dc7f3ef51d0dbd059394","slug":"public-health-units-will-open-in-every-block-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116421-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : हर ब्लॉक में खुलेगी पब्लिक हेल्थ यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी : हर ब्लॉक में खुलेगी पब्लिक हेल्थ यूनिट
Sat, 22 Jun 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
- मेंहदावल और बघौली में शुरू हुआ निर्माण
- प्रति यूनिट खर्च हो रहा है 47 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर ब्लॉक में पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित होगा। इससे मरीजों को रक्त, यूरीन सहित कई तरह की जांच की सुविधा मिलेगी। मेंहदावल और बघौली में निर्माण शुरू हो गया है। अन्य ब्लॉकों पर जल्द ही शुरू किया जाएगा।
जिले के बड़े अस्पताल में मरीजों का दबाव कम करने के साथ स्थानीय स्तर पर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित की जा रही है। 47 लाख रुपये से एक यूनिट का निर्माण होगा। जिले के नौ ब्लॉकों में हेल्थ यूनिट बनेंगे। इसकी पहल स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। मेंहदावल सीएचसी और बघौली पीएचसी पर यूनिट का निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही सीएचसी मलौली, नाथनगर, सेमरियावां, खलीलाबाद, सांथा में निर्माण कार्य होना है। यहां जल्द ही यूनिट लिए के जमीन की तलाश की जाएगी। पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित होने से लोगों को जांच के लिए बड़े अस्पतालों के तरफ रूख नहीं करना पड़ेगा।
अलग होगी स्टॉफ की तैनाती
पब्लिक हेल्थ यूनिट के लिए अलग से स्टॉफ की तैनाती होगी। एक लैब टेक्निशियन के साथ दो अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को यूनिट में तैनात किया जाएगा, जो मरीजों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
जिले के नौ ब्लॉकों में हेल्थ यूनिट की स्थापना होनी है। मेंहदावल और बघौली में निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जल्द ही अन्य जगहों पर निर्माण शुरू कराया जाएगा, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ