{"_id":"647a1ded716277025901e6da","slug":"public-health-problem-khalilabad-news-c-7-1-191498-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छह सीएचसी पर ब्लड जांच और एक्सरे व्यवस्था ठप, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छह सीएचसी पर ब्लड जांच और एक्सरे व्यवस्था ठप, बढ़ी परेशानी
Fri, 02 Jun 2023 10:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां सीएचसी में स्थित पैथालोजी लैब सेंटर में जांच के लिए पहुंचे मरीज।संवाद
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल और सीएचसी खलीलाबाद को छोड़कर जिले के किसी भी सीएचसी में एक्स-रे व ब्लड जांच की सुविधा नहीं है। सीएचसी सांथा, सेमरियावां, हैंसर में साधारण खून की जांच तक नहीं हो रही है। इसके साथ ही मेंहदावल, नाथनगर सीएचसी पर शुगर, यूरिन के अलावा अन्य जांच नहीं हो पा रही है। यहां आने वाले मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जाता है।
जिले में एक जिला अस्पताल और सात जगहों पर सीएचसी चल रही है, जिसमें खलीलाबाद सीएचसी पर ब्लड जांच और एक्सरे जांच की सुविधा उपलब्ध है, जबकि मेंहदावल, सेमरियावां, हैंसर, नाथनगर और सांथा में एक्सरे की सुविधा नहीं है। इसके साथ ही इस सीएचसी पर ब्लड जांच भी सभी प्रकार के नहीं होते है, जिससे यहां आने वाले मरीज को जांच और एक्सरे के लिए जिला अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता है।
सीएचसी सेमरियावां बने पैथालॉजी लैब सेंटर पर सीबीसी जांच मशीन में एक माह से रीजेंट( जांच केमिकल्स) नहीं है, तो वहीं सेमी ऑटोलाइजर जांच मशीन डेढ़ साल से बाद क्रियाशील हुई तो लेकिन मशीन सही जांच रीडिंग नहीं बता पा रही है। जांच के लिए मरीज इधर उधर भटकने को मजबूर हैं, वहीं प्राइवेट पैथालोजी लैब पर मरीजों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। अस्पताल आए मरीज इरशाद अहमद, जहीर अहमद, राम सागर, दयाराम, वसीम खान आदि ने बताया कि जांच के लिए सीएचसी में मशीन खराब कहकर वापस लौटा दिया जा रहा है। बाहर पैथालॉजी में जाना पड़ता है, जिससे जेब ढीली करनी पड़ती है। सीएचसी अधीक्षक डाक्टर सुरेश चंद्र ने बताया कि सीबीसी मशीन के रीजेंट के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर डिमांड भेजा गया है। रीजेंट आते ही लोगों को सभी सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएगी। सेमी ऑटोलाइजर मशीन को ठीक करने के लिए टेक्नीशियन को बुलाया गया है, जल्द ही वह भी मशीन ठीक हो जाएगी। यही हाल सीएचसी नाथनगर का है। यहां पर पैथालॉजी की स्थापना है। जिसमें सुगर, यूरिन, टाईफाइड, मलेरिया, ब्लड ग्रुप, सीबीसी, किडनी प्रोफाइल सहित अन्य खून से संबंधित जांचें होती है। लेकिन यहां पर एक्स-रे की जांच नहीं हो पाती है। सीएचसी अधीक्षक राजेश कुमार चौधरी ने एक्सरे जांच की सुविधा नहीं है। ब्लड जांच होती है। इसके साथ ही सांथा, मेंहदावल, हैंसर का है। वहां भी एक्सरे व ब्लड जांच के लिए मरीज भटकते है।
विज्ञापन
000000000000000
खलीलाबाद सीएचसी पर एक्सरे जांच की सुविधा है, अन्य सीएचसी पर एक्सरे नहीं हो रहा है तो उसकी सूचना मंगाई जाएगी, जहां पर ब्लड जांच नही हो रहा है वहां पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
-डॉ. मोहन झा, अपर सीएमओ