फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest

गेहूं खरीद बंद होने से कांग्रेसी गुस्साए

Tue, 22 Jun 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
protest
गेहूं खरीद बंद होने से कांग्रेसी गुस्साए
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर किया प्रदर्शन, खरीद शुरू न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गेहूं क्रय केंद्र बंद किए जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्रय केंद्रों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार पर गेहूं खरीद न करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि अगर गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई तो कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
खलीलाबाद के नवीन मंडी परिसर में बने गेहूं क्रय केंद्र पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार झूठ और फरेब के नींव पर टिकी है। प्रदेश में हर जिलों में अस्सी प्रतिशत क्रय केंद्र बंद पड़े हैं। कोई भी कर्मचारी क्रय केंद्र पर मौजूद नहीं है। उधर प्रदेश सरकार झूठा दावा कर रही है कि सारे क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद चालू है। क्रय केंद्रों पर किसानों से प्रति क्विंटल 100 रुपये अलग से वसूला जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भटक रहे किसानों का गेहूं यदि समय से नहीं खरीदा गया और निश्चित समय पर भुगतान नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

मेंहदावल में संजय तिवारी और धनघटा में महेंद्र कन्नौजिया के नेतृत्व में गेहूं क्रय केंद्रों पर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिलशाद अफसर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनू सिंह, विजय कुमार शुक्ला, सुनील कुमार पांडेय, भुनेश्वर भारती, अमित राय, नमन सिंह, मदन दास, सौरभ सिंह, प्रशांत सिंह, बिट्टू सिंह, गुड्डू उपाध्याय, ऋषिकेश पांडेय, अंकिता, बिंद्रवती देवी, शीतल, राजीव गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed