{"_id":"668ec6a2fb1ae9b9f5022a3c","slug":"protest-against-online-attendance-until-pending-demands-are-not-met-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-117430-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लंबित मांगे पूरी न होने तक ऑनलाइन हाजिरी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लंबित मांगे पूरी न होने तक ऑनलाइन हाजिरी का विरोध
Wed, 10 Jul 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
- ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में एकजुट हुए शिक्षक, आंदोलन की घोषणा
- आदेश को वापस लेने के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई बेलहर कला के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों की बीआरसी बेलहरकला पर बुधवार को बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि जब तक शिक्षकों की लंबित मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध जारी रहेगा।
ब्लॉक अध्यक्ष केसी सिंह ने बताया कि शिक्षकों की लंबित मांगों और ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में 11 और 12 जुलाई को बीआरसी बेलहरकला पर दोपहर दो बजे से उपस्थित होकर ऑनलाइन हाजिरी के आदेश को वापस लिए जाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 13 जुलाई को जिला कार्यसमिति सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष व मंत्री, संघर्ष समिति के सभी ब्लाकों के अध्यक्ष व मंत्री एवं सभी तहसील के प्रभारियों की बैठक कर संघर्ष की घोषणा की जाएगी।
14 जुलाई को दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक प्रदेश स्तर पर शिक्षकों की मांगों को लेकर ट्विटर अभियान चलाया जायेगा। जिसमें सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल होंगे। वहीं 15 जुलाई को प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांगे न माने जाने पर 23 जुलाई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल गोविंद राय, ब्लॉक मंत्री राम सुरेश चौधरी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, संयुक्त मंत्री नवीन त्रिपाठी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी तथा ब्लॉक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सिद्ध सागर यादव, मंत्री सत्येंद्र सिंह और संघर्ष समिति के समस्त पदाधिकारी तथा विकास क्षेत्र के अनेक शिक्षक मौजूद रहे।