फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Procession e Mohammadi held in the city on Eid Miladunnavi

Sant Kabir Nagar News: ईद मिलादुन्नवी पर शहर में निकला जुलूस ए मोहम्मदी

Fri, 29 Sep 2023 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Procession e Mohammadi held in the city on Eid Miladunnavi
संतकबीरनगर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती अर्थात ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगर से देहात तक लोगों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गई और गरीबों को भोजन कराया गया।
विज्ञापन

खलीलाबाद के अंसार टोला, विधियानी, बंजरिया और पठान टोले से जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरा। नगर पालिका प्रशासन की ओर से आजाद चौक के पास स्टाल लगाया था, जहां पर चेयरमैन जगत जायसवाल ने जुलूस में शामिल लोगों को फल वितरण किया। इस अवसर पर मौलाना हसमुल्लाह, अब्दुल्लाह खां, राजू, असलम सभासद, नूरूल्लाह, अंकुर पांडेय, सुनील प्रजापति, शेषनाथ यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्रों में भव्य जलूस निकाला गया। इस दौरान या मोहम्मद के नारों की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस में नगर के हिन्दू, मुस्लिम सभी लोगों के अलावा विभिन्न मदरसों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर के विभिन्न स्थानों पर जुलूस में शामिल लोगों के लिए चाय, पानी आदि के स्टाल लगाए गए थे। अरबी महीने रबीउल अव्वल की 12 तारीख के दिन इस्लाम धर्म के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम का यौमे पैदाइश (जन्मदिन) मनाया जाता है। मदरसा दारुल उलूम बरकातिया अहलेसुन्नत शेरपुर के कारी मोहम्मद अख्तर नसीम बरकाती व मदरसा दारुल ओलूम बरकातिया अहलेसुन्नत सैयदुल उलूम के प्रबंधक नूरुज्जमा के नेतृत्व में शेरपुर से जुलूस निकाला गया। इसमें नगर के सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। यह जुलूस मोहल्ला शेरपुर, तकिया बाजार, रानी बाजार, शाही जामा मस्जिद, काजीपुर चौराहा, कताई मिल चौराहा होते हुए वापस मदरसों पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान सीओ दीपांशी राठौर, चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, हाजी बदरे आलम अन्सारी, मास्टर जहीर अहमद, अवधेश सिंह, हाजी मौलवी शौकत अली, हाजी मोहम्मद अफजल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
ईद मिलादुन्नबी पर अकीदतमंदों ने निकाला जुलूस
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिहवा सहित क्षेत्र ग्रामीण इलाकों में ईदमिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। अकीदतमंदों ने जुलूस निकालकर अमन व शांति के लिए दुआ मांगी। जुलूस में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और कस्बे में नारेबाजी करते हुए भ्रमण किया। नौजवानों ने दोपहर बाद बाइक रैली भी निकाली
। इस दौरान एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार, सीओ अंबरीश भदौरिया, एसओ राकेश कुमार, मोहम्मद रेहान, मौलाना रिफात, क्यूम मौलाना, मौलाना अली अहमद आदि मौजूद रहे।
00
बखिरा में निकला जुलूस, तकरीर कार्यक्रम हुआ
बखिरा। बखिरा में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस झंडा बैनर लेकर नारा लगाते हुए निकाला गया। अमरडोभा, लेडुआ-महुआ, नौरों में जुलूस निकाला गया। पुलिस चौकी के निकट तकरीर कार्यक्रम हुआ।
तकरीर में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुकर्रम ने बताया कि बारावफात को ईद ए मीलाद या मीलादुन्नबी के नाम से भी मनाया जाता है। यह इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। पूरे विश्व में मुसलमानों के विभिन्न समुदाय इस दिन को धूमधाम से मनाते हैं। मानवता को सच्चाई और धर्म का संदेश देने वाले पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म इसी दिन हुआ था और इसी तारीख को उनका देहांत भी हुआ था। इस दौरान नायब तहसीलदार निशा, एसओ श्याममोहन, इंस्पेक्टर सर्वेश राय, लेखपाल अर्जुन पाठक आदि मौजूद रहे।

---
सेमरियावां में निकला जुलूस ए मोहम्मदी
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। क्षेत्र में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। हर तरफ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। अकीदत मंद हजरात मोहम्मद साहब की शान में नाते-ए-पाक पढ़ रहे थे। अगया स्थित विश्व प्रसिद्ध सूफी निजामुद्दीन साहब के खानकाह से सज्जाद नशीन मौलाना हबीबुर्रहमान के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस अगया से दशांवा होते हुए बत्सा, बेहरा, अतरौलिया, कैथवलियां, बसडीला, देवरिया, चाईकलां, सुजिया, हुजुरा, सुहावां, चिउटना, पचपोखरिया, परसा शेख छाता, पिपरा हसनपुर, भुवनडाड़ चिउटना, तिलजा, सिसवा फतहुल्लाह होते हुए खानकाह पर समाप्त हुआ। इस दौरान सर्व प्रथम दरूद सलाम भेजकर दुआ मांगी की गई। इस दौरान पर पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, गौहर अली खान, सपा नेता जयराम पांडेय, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद करीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed