{"_id":"68d82d4f5ac80081d709b236","slug":"privatization-conspiracy-based-on-wrong-data-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-139051-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गलत आंकड़ों के आधार पर निजीकरण की हो रही साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गलत आंकड़ों के आधार पर निजीकरण की हो रही साजिश
Sun, 28 Sep 2025 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:06 AM IST
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली कर्मी
- फोटो : credit
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में शनिवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि गलत आंकड़ाें के आधार पर निजीकरण की साजिश की जा रही है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी भास्कर पांडेय ने आरोप लगाया है कि पावर कॉरपोरेशन निजीकरण के लिए ट्रांजेक्शन कंसल्टेंट द्वारा तैयार किए गए आरएफपी डॉक्यूमेंट को अनुमोदित कराने के लिए नियामक आयोग से लेकर शासन के उच्च स्तर तक दौड़ लगा रहा हैं। उन्होंने कहा कि निजीकरण का फैसला उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के हित में नहीं है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप मौर्य ने कहा कि निजी घरानों से मिली भगत में बनाए गए निजीकरण के आरएफपी डॉक्यूमेंट को किसी भी प्रकार मंजूरी न दिया जाए।
धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, आशीष कुमार, विजय कुमार, मनीष मिश्रा, संजय यादव, अशोक कुमार, चंद्रकेश मौर्य, रंजन कुमार, श्रवण प्रजापति, धीरेंद्र यादव, रमेश आदि मौजूद रहे।