फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   principal was injured in attack

मनबढ़ युवकों ने रॉड से प्रहार कर प्रधानाचार्य को किया घायल

Sun, 28 Nov 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
principal was injured in attack
मनबढ़ युवकों ने रॉड से प्रहार कर प्रधानाचार्य को किया घायल
विज्ञापन

- कार का शीशा तोड़ कर किया क्षतिग्रस्त
- डेढ़ लाख कीमत की दो अंगूठी भी छीनने का आरोप
- छह लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शहर के औद्योगिक आस्थान मोहल्ले में मधुकुंज सिनेमा हॉल के पास रविवार को कुछ मनबढ़ युवकों ने एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर लोहे के रॉड से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में प्रधानाचार्य के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आई है। हमलावर उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिए और हाथ से दो अंगूठी छीन ले गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल प्रधानाचार्य को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस ने केेस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।

एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य 56 वर्षीय रामकुमार सिंह ने बताया कि टीईटी के लिए विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। रविवार को विद्यालय में टीईटी थी। परीक्षा निरस्त हो गई। उसी दौरान कुछ प्राइवेट शिक्षक जिनकी ड्यूटी लगी थी, वे पारिश्रमिक की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामा कर रहे शिक्षकों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। उसके बाद में विद्यालय से वह अपने आवास औद्योगिक आस्थान जा रहे थे। घर के करीब मधुकुंज सिनेेेमा हॉल के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान हनुमानगढ़ी मोहल्ले का रहने वाला एक युवक अपने पांच-छह साथियों के साथ पहले से ही घात लगाए बैठा था। आरोप है कि उक्त लोगों ने उनकी गाड़ी को रुकवाया और बाहर बुलाया। जैसे ही वह गाड़ी से बाहर उतरे, लोग लोहे के रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पिटाई से उनके सिर, हाथ, पैर और कूल्हे पर गंभीर चोट आई। घटना देखकर आस-पास के लोग दौड़े, लेकिन आरोपियों ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। जिससे गाड़ी को काफी नुकसान हुआ। आरोप है कि उनके हाथ से आरोपी हीरे और नीलम की अंगूठी छीनकर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। दोनों अंगूठी की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये होगी। घटना के बाद लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया। हमलावरों के जरिए सिर पर किए गए हमले से गंभीर चोट आने से डॉक्टरों ने नौ टांके लगाए हैं। जबकि दाहिने हाथ की हड्डी भी टूट गई है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल प्रधानाचार्य को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed