{"_id":"576d74984f1c1bef58b49361","slug":"principal-supporters-demonstrated-at-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान समर्थकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान समर्थकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड बघौली के बाघनगर उर्फ बखिरा के ग्रामीणों और प्रधान के समर्थकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि विपक्षी चुनावी रंजिश के कारण विकास कार्यों में बाधा डालने का कार्य कर रहे हैं और ग्राम प्रधान एवं उनके पति पूर्व ग्राम प्रधान को धमकी दे रहे हैं। प्रदर्शन के बाद गांव के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर सुरक्षा की मांग की।
बखिरा गांव के लोग बड़ी संख्या में शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि उनकी पत्नी गंगोत्री देवी चुनाव जीती है। चुनावी रंजिश के कारण गांव के ही उनके विपक्षी अनावश्यक दबाव बनाकर कार्य में बाधा खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 23 जून को कार्ड के सत्यापन के लिए खुली बैठक बुलाई गई थी। विवाद न होने पाए, इसको ध्यान में रखकर पुलिस से सुरक्षा भी मांगी गई थी, साथ ही बैठक की रिकार्डिंग का भी इंतजाम किया गया था। इसके बाद भी उन लोगों ने हंगामा किया और बैठक नहीं होने दिया। साथ ही जान माल की धमकी देकर मारने-पीटने पर आमादा हो गए। उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा की व्यवस्था न की गई तो कुछ भी हो सकता है। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग किया। प्रदर्शनकारियों में राम अवध, बबलू, यशवंत सिंह, विशाल तिवारी, अवध नरेश, रंगीलाल, गणेश, सलमा, हीरालाल, शांति, अमरावती, शोभा, रामरती, राधिका, मोमिना खातून, आसमा खातून, जोहरा, हकीमुन्निशा, जुबैदा खातून, जानकी, खैरूनिशा, फूलादेवी, नूरजहां, कमाल, तसीबुन, अनारकली आदि शामिल रहे। बाद में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिले और उनसे सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग किया।