फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Prince got first place in the science exhibition

चित्रकला : आलेखन में रंग भरते समय स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान

Wed, 28 Jan 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Prince got first place in the science exhibition
चित्रकला के प्रवक्ता उदयभान सिंह, बोर्ड परीक्षा की तैयारी में
संतकबीरनगर। चित्रकला विषय को बच्चे सरल समझते हैं लेकिन जरा सी गलती से इस विषय में नंबर कट सकते हैं। आलेखन में रंग भरते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, तभी अच्छे नंबर मिलेंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षा से पहले ये सुझाव शहर के एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के चित्रकला विषय के प्रवक्ता उदयभान सिंह ने दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने परीक्षार्थियों को बताया कि चित्रकला ही एक ऐसा विषय है, जिसमें शत-प्रतिशत अंक हासिल किए जा सकते हैं। उत्तर पुस्तिका पर चित्र उकेरने से पहले जरूरी बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। पहले तो चित्रकला का निरंतर अभ्यास जरूरी है। अभ्यास के दौरान कुछ खास पेंसिल का प्रयोग करना चाहिए, ताकि आकृति देखने में और भी सुंदर लगे। कहा कि परीक्षा में पानी के लिए कोई छोटा बर्तन अवश्य साथ लेकर जाएं। विषय की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रा उत्तर पुस्तिका में शेडिंग के लिए एचबी, टू बी, 6बी पेंसिल, रबर इत्यादि सामग्री भी साथ रखें। छाया प्रकाश को सावधानीपूर्वक चित्र में दिखाएं। इससे चित्र प्रभावशाली बनेगा। आलेखन का पूर्व अभ्यास करके अवश्य जाएं, ताकि वहां जाकर आपका समय खराब न हो। चित्र बनाते समय विशेष सावधानी बरते। इसमें जरा सा भी तनाव न ले। साथ सुथरा चित्र बनाए। ओवरराइटिंग बार-बार न करें। सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed